फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa: Two children died due to drowning in the water tank

Sirsa: जलघर की डिग्गी में डूबने से दो बच्चों की मौत, परिजनों ने रोड जाम कर जलघर को लगाया ताला

Mon, 17 Jul 2023 06:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 17 Jul 2023 06:20 PM IST
सार

परिजन बोले कि लंबे समय से जलघर की दीवार नहीं बनाई गई, जिसके कारण बच्चों की जान गई है। मृतक के परिजनों ने रेलवे फाटक के पास रोड जाम कर दिया और इसके बाद जलघर को ताला लगाकर यहां पर हंगामा किया।

विज्ञापन
Sirsa: Two children died due to drowning in the water tank
जलघर की डिग्गी में डूबने से दो बच्चों की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सिरसा शहर के चत्तरगढ़पट्टी क्षेत्र में जलघर की डिग्गी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। घटना के वक्त दोनों अपने नाना के पास यहां बनी जलघर की डिग्गी के आसपास घूम रहे थे। 

विज्ञापन


जानकारी अनुसार चत्तरगढ़पट्टी निवासी संदीप कुमार का 8 वर्षीय पुत्र मनीष, जोकि केंद्रीय विद्यालय में तीसरी कक्षा में पढ़ता था, जबकि संजय कुमार यादव का 7 वर्षीय बेटा सुधांशु, जोकि दूसरी कक्षा में पढ़ता था। दोनों अपने नाना के साथ स्कूल से आने के बाद चत्तरगढ़पट्टी में बनी जलघर की डिग्गी के आसपास घूम रहे थे।
विज्ञापन


दीवार न होने के कारण अचानक दोनों का पैर फिसल गया और दोनों पानी में बह गए। उसके नाना ने काफी शोर भी मचाया। काफी देर बाद शोर सुनकर लोग मौके पर आए और दोनों बच्चों को डिग्गी से बाहर निकालकर अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों बच्चों की मौत से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि डिग्गी के चारों ओर दीवार नहीं है, जिसके कारण कई हादसे हो चुके हैं। कई बार अधिकारियों व प्रशासन को अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने बाद में परिजनों के बयानों के आधार पर शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed