{"_id":"6529a0f2b5961a751c02a886","slug":"sirsa-tube-well-line-was-being-laid-by-digging-with-jcb-worker-died-due-to-getting-buried-in-soil-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa: जेसीबी से खोदाई कर बिछाई जा रही थी ट्यूबवेल लाइन , मिट्टी में दबने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa: जेसीबी से खोदाई कर बिछाई जा रही थी ट्यूबवेल लाइन , मिट्टी में दबने से मजदूर की मौत
Sat, 14 Oct 2023 01:26 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 14 Oct 2023 01:26 AM IST
सार
गांव धोतड़ में घटना हुई है। मजदूर गांव भावदीन का निवासी था। पुलिस की ओर से इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के सिरसा के रानियां के गांव धोतड़ में ट्यूबवेल के लिए पानी की पाइप लाइन बिछाते समय एक मजदूर के ऊपर मिट्टी गिर गई। उसके साथियों ने कस्सी और अन्य उपकरणों की सहायता से उसे बाहर निकाला और नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार गांव भावदीन निवासी 60 वर्षीय बलवंत गांव धोतड़ में मजदूरी करने गया था। दोपहर दो बजे के करीब जेसीबी की सहायता से जमीन खोद कर करीब 10 फुट गहरी पाइप लाइन डालने का काम किया जा रहा था। मजदूर बलवंत अंदर खड़ा होकर पाइप लाइन को जोड़ने लगा, तभी दोनों तरफ से मिट्टी ढह गई।
जिसके कारण वह मिट्टी में दब गया। साथियों ने उसे निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। करीब 15 मिनट में उसे मिट्टी से बाहर निकाल लिया। लेकिन तब तक उसका दम घुट चुका था। पुलिस ने अब इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया है।