फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sirsa to punchkula special bus today

सिरसा से पंचकूला के लिए विशेष बस सेवा 15 मई से शुरु

Thu, 14 May 2020 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
sirsa to punchkula special bus today
सीट पर लगाया गया क्रॉस का निशान। - फोटो : Sirsa
हरियाणा राज्य परिहवहन सिरसा के महाप्रबंधक खुबीराम कौशल ने बताया कि मुख्यालय के निर्देशानुसार 15 मई से सिरसा से पंचकूला के लिए एक बस सेवा शुरू की जा रही है। यह बस सिरसा बस स्टैंड से सुबह 8 बजे रवाना होगी। पंचकूला में रात ठहराव के उपरांत यही बस अगले दिन सुबह 8 बजे पंचकूला से सिरसा पहुंचेगी। यह बस सिरसा से वाया फतेहाबाद, कैथल, पिहोवा, अंबाला से होते हुए पंचकूला पहुंचेगी। यात्रियों को बस में यात्रा करने के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग करवानी होगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति ऑनलाइन पोर्टल एचएआरट्रांसडॉटजीओवीडॉटइन पोर्टल पर ऑनलाइन टिकट बुकिंग कर सकते हैं। केवल कंफर्म बुकिंग वाले व्यक्तियों को बस स्टैंड में प्रवेश की अनुमति होगी। उन्होंने बताया कि बस में सामाजिक दूरी की पालना करते हुए निर्धारित 30 व्यक्ति से अधिक व्यक्ति यात्रा नहीं करेंगे। निर्धारित बस अड्डों पर प्रवेश से पहले यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। प्रत्येक यात्री को मास्क पहनना और सामाजिक दूरी की पालना करना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि रास्ते में आने वाले ठहराव से किसी भी यात्री को बस में प्रवेश अथवा बस से उतरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed