फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa: The rotten body of a person found in the ruined building of the primary school

सिरसा : प्राइमरी स्कूल की खंडहर भवन में मिला व्यक्ति का गला सड़ा शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Sirsa: The rotten body of a person found in the ruined building of the primary school
सिरसा। शहर थाना के समक्ष जर्जर राजकीय स्कूल के भवन में एक व्यक्ति का गला सड़ा शव मिला है। शव चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। भवन से दुर्गंध आने के बाद आसपास के दुुकानदारों ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया। हालांकि मृतक के शव की शनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार मृतक कूड़ा बिनने वाला बताया जा रहा है और नशे का आदी था। प्राइमरी स्कूल का भवन जर्जर होने के कारण यहां पर किसी का भी आना जाना नहीं रहता। सोमवार दोपहर को स्कूल के भवन से दुर्गंध आने के कारण आसपास के दुकानदारों ने जब जांच की तो भवन में एक आदमी व्यक्ति का शव मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। हालांकि अभी तक मृतक के शव की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक के पास कूड़ा बिनने वाला थैला और अन्य सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन

कूड़ा बिनने वाले व्यक्ति का भवन से शव बरामद हुआ है। शव को कब्जे में लेकर उसे नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक नशेड़ी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बनवारी लाल, शहर थाना प्रभारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed