फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa's Savita Poonia will now captain in Hockey League, father expressed happiness

सिरसा की सविता पूनिया अब हॉकी लीग में करेगी कप्तानी, पिता ने जताई खुशी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
Sirsa's Savita Poonia will now captain in Hockey League, father expressed happiness
सिरसा। हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया को भारतीय हॉकी महिला लीग के कैप्टन की कमान सौंपी गई है। टीम की कैप्टन बनने की सूचना जैसे ही गांव जोधकां पहुंची तो परिजनों व गांववासियों में खुशी का माहौल बन गया। बेटी की शानदार उपलब्धि पर परिवार वालों को बधाइयां मिल रही हैं।
विज्ञापन

भुवनेश्वर में 26-27 फरवरी को होने वाली एफआईएच महिला प्रो लीग मैचों के लिए एक बार फिर से महिला हॉकी टीम ने कमर कस ली है। फिलहाल इन दिनों भारतीय महिला टीम भुवनेश्वर में अभ्यास कर रही है। अच्छे प्रदर्शन के लिए टीम का हर जी तोड़ मेहनत कर रहा है। सिरसा के लोगों के लिए सोमवार को खुशखबरी आई कि जिले की बेटी सविता पूनियां को भारतीय महिला टीम का कैप्टन बनाया गया है। सविता ही इस लीग में टीम इंडिया का नेतृत्व करेंगी। इसके अलावा इस टीम में 22 खिलाड़ियों को चुना गया है। इस टीम का वाइस कैप्टन दीप ग्रेस इक्का को बनाया गया है। सविता को मिली इस बड़ी जिम्मेदारी से उसके पैतृक गांव जोधकां में जश्न का माहौल है। टीम में बतौर कप्तान सविता पूनिया अब पूरी जिम्मेदारी से मैदान में उतरेगी तथा बेहतर प्रदर्शन करेंगी। इससे पूर्व भी हुए अन्य मैचों में सविता पूनिया ने भारतीय हॉकी टीम के लिए अनेक गोल बचाए हैं, जिस कारण टीम ने मैचों में जीत हासिल की है। सविता पूनिया के पिता महेंद्र पूनिया ने खुशी जतायी और उम्मीद जतायी कि आगे होने वाले टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed