फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa reached quarter finals by defeating Yamunanagar in Haryana All Men category.

Sirsa News: हरियाणा ऑल पुरुष वर्ग में यमुनानगर को हराकर सिरसा पहुंचा क्वार्टर फाइनल में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Sirsa reached quarter finals by defeating Yamunanagar in Haryana All Men category.
प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी।
ओढां(सिरसा)। गांव पन्नीवाला मोटा में आयोजित 3 दिवसीय 43वीं सीनियर स्टेट वाॅलीबाल चैंपियनशिप के दूसरे दिन रविवार को रोचक मुकाबले देखने को मिले। कोच संदीप ज्याणी व मुकेश कासनियां ने बताया कि इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 22 जिलों से पुरुष व महिलाओं की 22 टीमें भाग ले रही हैं। वहीं पुरुष वर्ग में सिरसा ने यमुनानगर को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप बैनीवाल ने कहा कि ये चैंपियनशिप गांव के ही नहीं बल्कि आस-पड़ोस के गांवों के खिलाड़ियों को भी खेलों के प्रति प्रेरित करेगी। ये हर्ष का विषय है कि प्रदेश के सभी जिलों की टीमें उनके गांव में खेलने हेतु पहुंची है। सभी टीमों के लिए पंचायत व ग्रामीणों की तरफ से रहने व खाने आदि के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। प्रतियोगिता के अंतिम दिन सोमवार को टीमों के सेमीफाइनल एवं फाइनल मैच होंगे। इस दौरान भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला, हरियाणा वालीबॉल संघ के अध्यक्ष कर्ण सिंह चौटाला व उपायुक्त पार्थ गुप्ता विशेष रूप से शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

---------------------

इस प्रकार रहे प्रतियोगिता के परिणाम
प्रतियोगिता में रविवार को महिला वर्ग में जींद ने अंबाला को 2-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इसी प्रकार पानीपत ने रेवाड़ी को, फतेहाबाद ने गुरुग्राम को, कैथल ने महेंद्रगढ़ को, करनाल ने हिसार को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं पुरुष वर्ग में सिरसा ने यमुनानगर को, साई ने मेवात को, भिवानी ने कुरुक्षेत्र को, गुरुग्राम ने रेवाड़ी को, चरखी दादरी ने महेंद्रगढ़ को, पानीपत ने रोहतक को, कैथल ने डेरा सिरसा को तथा करनाल ने हिसार को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------

प्रदेशभर से ये रहे मौजूद
इस मौके पर वाॅलीबाल एसोसिएशन हरियाणा के महासचिव सुबे सिंह, कोषाध्यक्ष दलवीर सिंह संधू, कुरुक्षेत्र से कोच राहुल सांगवान, एसोसिएशन के सोनीपत जिला के सचिव बबलू सिंह, पानीपत के सचिव कमलजीत, झज्जर के महासचिव बलवान सिंह, भिवानी के सचिव राजेन्द्र सिंह, जींद के सचिव मीयां सिंह, सेवानिवृत्त आर्मी कोच महेश कुमार, भारतीय सेना की वालीबॉल टीम कोच सुधीर बिश्नोई व गांव से काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed