फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa ran in the race for unity... enthusiasm overflowed in the Run for Unity

Sirsa News: एकता की दौड़ में दौड़ा सिरसा... रन फॉर यूनिटी में उमड़ा उत्साह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Sirsa ran in the race for unity... enthusiasm overflowed in the Run for Unity
सिरसा। रन फॉर यूनिट के अंदर शामिल होते हुए नलवा का विधायक र​णधीर पनिहार अ​धिकारियों के साथ भाग 
सिरसा। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को शहीद भगत सिंह स्टेडियम में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नलवा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रणधीर पनिहार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन




दौड़ शहीद भगत सिंह स्टेडियम से शुरू होकर भूमणशाह चौक, किसान चौक, हुडा सेक्टर व हाउसिंग बोर्ड होते हुए फिर से स्टेडियम में संपन्न हुई। इस दौड़ में सैकड़ों बच्चे, खिलाड़ी और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसी तरह डबवाली, ऐलनाबाद और कालांवाली में भी रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी उपस्थितजनों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


मुख्यातिथि रणधीर पनिहार ने कहा कि लौह पुरुष सरदार पटेल ने स्वतंत्रता के बाद देश की रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर सशक्त और एकजुट भारत की नींव रखी। उन्होंने अपनी कूटनीति, दूरदर्शिता और दृढ़ संकल्प से भारत को एकता के सूत्र में बांधा। उनका योगदान सदा स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रन फॉर यूनिटी केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि यह एक संदेश है, देश की एकता, अनुशासन और सेवा की भावना को मजबूत करने का। विधायक ने युवाओं से आह्वान किया कि वे सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लेकर नशे से दूर रहें, खेलों और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लें तथा देश निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

विधायक पनिहार ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन हमें सिखाता है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, देशप्रेम और एकता के बल पर किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है। आज उनके विचार और आदर्श पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हैं, और हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलकर भारत को और सशक्त बनाना चाहिए।






इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण, एसडीएम राजेंद्र कुमार, जिला परिषद के सीईओ डाॅ. सुभाष चंद्र, जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता साईं, जिला खेल अधिकारी जगदीप, नगर परिषद सिरसा के चेयरमैन शांति स्वरूप आदि मौजूद रहे।

सिरसा। रन फॉर यूनिट के अंदर शामिल होते हुए नलवा का विधायक रणधीर पनिहार अधिकारियों के साथ भाग 

सिरसा। रन फॉर यूनिट के अंदर शामिल होते हुए नलवा का विधायक रणधीर पनिहार अधिकारियों के साथ भाग 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed