फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa rally of Home Minister Amit Shah was also a flop: Dr. Sushil Gupta

गृहमंत्री अमित शाह की सिरसा रैली भी रही फ्लॉप : डॉ. सुशील गुप्ता

Mon, 19 Jun 2023 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 19 Jun 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Sirsa rally of Home Minister Amit Shah was also a flop: Dr. Sushil Gupta
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता पत्रकारों को संबो​धित करते हुए। 
सिरसा,ऐलनाबाद। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने सोमवार को सिरसा और ऐलनाबाद में प्रेसवार्ता की। उन्होंने सीएम मनोहर लाल पर निशाना साधते हुए कहा कि रविवार को अमित शाह की रैली से पहले आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं, किसानों और सरपंचों को गिरफ्तार करके रखा गया तो ये रैली किसके लिए थी। क्या पुलिस के जवानों को सिविल ड्रेस में बैठाकर गृहमंत्री का भाषण सुनाना था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रैली में 5000 कुर्सियां रखी गईं थी, 3:30 बजे तक 150 आदमी भी वहां नहीं थे। यह रैली गोहाना रैली की तरह फ्लॉप रही। जगह-जगह सिरसा के लोगों ने मकानों पर काले झंडे लगाकर विरोध किया। इसके साथ ही शहर में कई जगहों पर बैनर लगाकर लोगों ने गृह मंत्री से आम आदमी पार्टी की तरफ से पांच सवाल पूछे।
विज्ञापन

पहला सवाल था कि परिवार पहचान पत्र में जान बूझकर त्रुटियां की गई हैं। इनको गांव स्तर पर कैंप लगाकर कब तक ठीक किया जाएगा। दूसरा सवाल, सिरसा की नगर परिषद और नगर पालिकाओं से टेंडर राशि का 42 प्रतिशत बजट कमीशन के रूप में भाजपा के भ्रष्ट नेताओं और अधिकारियों द्वारा जबरन क्यों लिया जा रहा है। तीसरा सवाल, प्रॉपर्टी आईडी में बड़ा भ्रष्टाचार है। सीएम फ्लाइंग की रेड में सामने आया है कि सिरसा नगर परिषद में 1600 एनडीसी आवेदन पेंडिंग है। एनडीसी के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार पर गृहमंत्री अमित शाह से जवाब मांगा। चौथा सवाल, तहसील कार्यालयों में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हो रहा है। जनता को अपने कामों के लिए रिश्वत देने के लिए मजबूर क्यों किया जाता है। पांचवें सवाल में सिरसा में नशे से प्रतिदिन हो रही मौत और बड़े स्तर पर हो रहे कारोबार पर गृहमंत्री अमित शाह से जवाब मांगा। इनमें से एक भी सवाल का जवाब गृह मंत्री ने नहीं दिया। इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष कुलदीप गदराणा, लोकसभा सचिव विरेंद्र कुमार, जिला अध्यक्ष हैप्पी, लोकसभा उपाध्यक्ष दारा सिंह, जिलाध्यक्ष बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ कृष्ण वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष मुनीष अरोड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed