फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa Police ranks first in the state in curbing drugs

नशे पर अंकुश लगाने में सिरसा पुलिस प्रदेश में पहले पायदान पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Sirsa Police ranks first in the state in curbing drugs
सिरसा। नशे पर अंकुश लगाने पर सिरसा पुलिस को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। बीते 10 माह में पुलिस ने करोड़ों रुपये के मादक पदार्थ बरामद किए हैं। इसके अलावा 414 अभियोग दर्ज कर 703 नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा गया। यह दावा पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने किया है।
विज्ञापन

पुलिस विभाग की ओर से जारी प्रेस नोट में बताया गया कि जिला पुलिस द्वारा नशे से प्रभावित कई गांवों को चिह्नित कर लगातार वहां पर नशा बेचने वालों की धरपकड़ की जा रही है और आमजन को नशे के खिलाफ जागरूक किया जा रहा हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के द्वारा नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम ऑपरेशन क्लीन की समूचे प्रदेश में प्रशंसा हो रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला पुलिस ने बीते 10 माह की अवधि के दौरान मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कुल 414 अभियोग दर्ज किए हैं। वहीं करोड़ों रुपये के मादक पदार्थ बरामद कर 703 लोगों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा है।
विज्ञापन

10 माह में पांच किलो हेरोइन सहित अन्य पदार्थ किए बरामद
10 माह के दौरान पुलिस की ओर से 5 किलो 287 ग्राम हेरोइन, 38 किलो 966 ग्राम अफीम, 3427 किलो 688 ग्राम चूरा पोस्त, 64 किलो 199 ग्राम गांजा तथा करीब 57 हजार 489 नशीलीं प्रतिबंधित गोलियां व कैप्सूल बरामद किए हैं। वहीं एसपी डॉ. अर्पित जैन ने कहा कि जिला पुलिस अपने स्तर पर नशे के खिलाफ ऑपरेशन क्लीन अभियान चलाए हुए हैं, जिसके तहत नशा तस्करों पर पूरी तरह शिकंजा कसा जा रहा है, वहीं नशे के खिलाफ सेमिनार व गोष्ठियां आयोजित कर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed