फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa player Rajendra joins India team in hockey men junior, will do mid fielding in the World Cup

Sirsa: हॉकी पुरूष जूनियर में सिरसा के खिलाड़ी राजेंद्र इंडिया टीम में शामिल, विश्व कप में करेंगे मिड फील्डिंग

Wed, 15 Nov 2023 11:11 AM IST
नवीन दलाल अनुपमा जाखड़, सिरसा (हरियाणा)
अनुपमा जाखड़, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 15 Nov 2023 11:11 AM IST
सार

एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्वकप मलेशिया के कुआलालंपुर में 5 से 16 दिसंबर तक खेला जाएगा। भारतीय टीम का एलान मंगलवार को किया है। भारत पूल सी में कनाडा, कोरिया और स्पेन के साथ है। भारत पांच दिसंबर को कोरिया के खिलाफ मुकाबले की शुरुआत करेगा। इसके बाद 7 और 9 दिसंबर को स्पेन और कनाडा से टक्कर होगी।

विज्ञापन
Sirsa player Rajendra joins India team in hockey men junior, will do mid fielding in the World Cup
हॉकी खिलाड़ी राजेंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप में सिरसा के राजेंद्र सिंह का भारतीय टीम में चयन हुआ है। फेडरेशन ऑफ इंडियन हॉकी ने अपनी 20 सदस्यीय भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम का गठन किया है। इसमें राजेंद्र सिंह को मिड फील्डिंग के लिए चयनित किया है। सुल्तान जोहोर कप में राजेंद्र सिंह को उपकप्तान बनाया गया था।

विज्ञापन


एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्वकप मलेशिया के कुआलालंपुर में 5 से 16 दिसंबर तक खेला जाएगा। भारतीय टीम का एलान मंगलवार को किया है। भारत पूल सी में कनाडा, कोरिया और स्पेन के साथ है। भारत पांच दिसंबर को कोरिया के खिलाफ मुकाबले की शुरुआत करेगा। इसके बाद 7 और 9 दिसंबर को स्पेन और कनाडा से टक्कर होगी। टूर्नामेंट के पूल ए में ऑस्ट्रेलिया, चिली और मेजबान देश मलेशिया के साथ मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना शामिल हैं। पूल बी में मिस्र, फ्रांस, जर्मनी और दक्षिण अफ्रीका हैं। पूल डी बेल्जियम, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान है। क्वार्टर फाइनल 12 दिसंबर को होगा। 14 दिसंबर को सेमीफाइनल तथा 16 दिसंबर को ग्रैंड फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन


रानियां के संत नगर के हॉकी खिलाड़ी राजेंद्र सिंह का चयन एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप के लिए हुआ है। यह कप 5 दिसंबर से मलेशिया में शुरू होने जा रहा है। राजेंद्र का चयन होना जिले के लिए गर्व की बात है। विश्व कप में भारतीय टीम अवश्य ही गोल्ड जीतकर लौटेगी। इस बार भारत के पास एक मजबूत टीम है, जो अच्छा प्रदर्शन करेगी। -हरविंद्र सिंह, हॉकी कोच, संत नगर सिरसा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed