{"_id":"583b266b4f1c1bfa3d0885cc","slug":"sirsa-news-the-department-said-40-depot-holders-machines","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 डिपो होल्डरों को विभाग ने दी मशीनें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 डिपो होल्डरों को विभाग ने दी मशीनें
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Mon, 28 Nov 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। खाद्य एवं पूर्ति विभाग द्वारा राशन वितरण प्रणाली को को डिजिटलाइज करने की दिशा में डिपो होल्डरों को मशीनें वितरित की गई हैं। इस क्रम में शहर के 40 डिपो होल्डरों को मशीनें प्रदान की गई। खाद्य आपूर्ति निरीक्षक संजीव कुंडू की देखरेख में मशीनों का वितरण किया गया। राशन वितरण में पारदर्शिता लाने के मकसद से यह कदम उठाया गया है पर आए दिन सर्वर डाउन परेशानी का सबब बना हुआ है। लोगों को हो रही परेशानी का अब तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है। अब सर्वर सही रहेगा तभी राशन वितरण का कार्य सही गति से चल सकेगा।
दरअसल आधार कार्ड पर आधारित इन मशीनों के माध्यम से ही अब उपभोक्ताओं को राशन का वितरण किया जाएगा। मशीनों में प्रत्येक उपभोक्ता का डाटा स्टोर किया गया है। राशन प्राप्त करने के लिए उपभोक्ता को आधार कार्ड लाना जरूरी है। आधार कार्ड नंबर फीड करने पर उपभोक्ता की सभी जानकारी मशीन पर आ जाएगी। इसके बाद अंगूठे के निशान का मिलान करने के बाद डिपो होल्डर राशन जारी करेगा। इसके लिए परिवार का कोई सदस्य राशन प्राप्त कर सकता है, बशर्ते उसका आधार कार्ड बना हो। इससे कालाबाजारी पर रोक लगेगी। परंतु फिलहाल लगभग सभी राशन डिपो पर सर्वर डाउन होने की बजह से राशन वितरण में परेशानी आ रही है। लोग राशन लेने आते हैं तो उन्हें सर्वर डाउन होने के कारण इंतजार कर खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। विभाग द्वारा जो प्रणाली सुविधा के लिए अपनाई गई थी अब वह प्रणाली लोगों के लिए दुविधा बनी हुई है।