{"_id":"60edce6b8ebc3eccc61998d4","slug":"sirsa-news-target-to-make-sirsa-police-public-police-sp-sirsa-news-rtk617517542","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा पुलिस को जनता की पुलिस बनाना लक्ष्य : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा पुलिस को जनता की पुलिस बनाना लक्ष्य : एसपी
विज्ञापन
नवनियुक्त एसपी डॉ. अर्पित जैन के लिए सिरसा में किसान आंदोलन से निपटना चुनौतीपूर्ण होगा। मंगलवार को नवनियुक्त एसपी डॉ. अर्पित जैन ने दोपहर को कार्यभार संभाला। एसपी डॉ. अर्पित जैन का कहना है कि जिले में होने वाली वारदातों का आंकड़ा जुटाया जाएगा, ताकि स्नैचिंग और अन्य वारदातों के होने का सही समय निकल सकें, ऐसे में उन प्वाइंट की पहचान करके वहां पर पुलिस की गश्त बढ़ाई जाएंगी। क्राइम का पूरा डाटा निकालने के लिए अधीनस्थ कर्मचारियों को आदेश जारी कर दिए गए है।
उन्होंने कहा कि वे सिरसा पुलिस को जनता की पुलिस बनाना चाहते हैं, इसलिए सभी थाना प्रभारियों को आदेश दिए गए कि वे थाने में आने वाले फरियादी की सुनवाई करें और तुरंत शिकायत दर्ज करें। महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों को गंभीरता से लें और तुरंत कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि समय-समय पर थाना प्रभारियों के कामकाज की समीक्षा की जाएगी। बैठक में जिला के सभी डीएसपी व थाना प्रभारी मौजूद रहें।
किसान आंदोलन से निपटना रहेगा चुनौतीपूर्ण
डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा की गाड़ी पर पथराव की घटना के बाद तत्कालीन एसपी भूपेंद्र सिंह का तबादला हो गया और सिविल लाइन एसएचओ को सस्पेंड कर दिया गया। ऐसे में एसपी डॉ. अर्पित जैन के लिए किसान आंदोलन में कानून व्यवस्था को संभालना चुनौतीपूर्ण होगा। हालांकि एसपी डॉ. अर्पित जैन का कहना है कि किसान आंदोलन के चलते जो घटना हुई है, ऐसी परिस्थितियां क्यों बनी, इसके कारणों की बारीकि से जांच करवाएंगे।