फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sirsa news

मर्डर के पांच दिन बाद परिजनों ने किया शव का अंतिम संस्कार, पुलिस ने चार आरोपी किए गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
sirsa news
सिरसा। कालांवाली के गांव हस्सू में बीते सोमवार देर शाम को हस्सू निवासी जगराज की गोली मार हत्या किए जाने के पांच दिनों बाद परिजनों ने उसके शव का अंतिम संस्कार किया है। वहीं पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए हत्या के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। जिसके बाद पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने हत्या के मामले में सुखा, विक्की, जश्न और काका को गिरफ्तार किया है। बता दें कि बीते सोमवार देर शाम को हस्सू के पास ही गांव के कई लोगों ने मिलकर जगराज की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद उसकी पत्नी गुरविंद्र कौर ने 14 लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने 14 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। ऐसे में गांव के ही एक व्यक्ति ने मृतक जगराज की पत्नी द्वारा उस पर गोली चलाने का आरोप लगा पुलिस को मामले की शिकायत दी थी। गांव निवासी सिकंदर सिंह के पैर में गोली लगी थी। जिसके बाद पुलिस ने गांव निवासी सिकंदर सिंह के बयान पर गुरविंद्र कौर पर गोली चलाने की धारा लगाकर मामला दर्ज किया था। ऐसे में बीते मंगलवार को मृतक के परिजनों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए शव को रोड पर रखकर जाम लगा दिया था।
विज्ञापन

जाम लगाए जाने के बाद पुलिस ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लेकिन इसके बाद बुधवार को फिर से मृतक के परिजनों ने जगमालवाली के पास रोड जाम कर दिया और मृतक की पत्नी पर दर्ज हुए मामले को वापस लेने की मांग रखी थी। लेकिन पुलिस ने डॉक्टर की रिपोर्ट आने के बाद ही जांच को आगे बढ़ने की बात कही। ऐसे में मृतक के परिजनों ने कहा कि जब तक डॉक्टर की जांच रिपोर्ट नहीं आती तब तक वह मृतक के शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। ऐसे में शुक्रवार को डीएसपी यादराम ने मृतक के परिजनों से बातचीत की और उन्हें आश्वासन दिया कि जांच के दौरान जो भी रिपोर्ट आई वह उसके आधार पर कार्रवाई करेंगे। जिसके बाद परिजन मान गए और शुक्रवार दोपहर बाद मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की पत्नी पर मामला दर्ज किया गया था। जिसकी रिपोर्ट अभी आनी है। रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। वहीं हत्या करने मामले के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।
-चांद सिंह, थाना प्रभारी, कालांवाली ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed