फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa news Now get 65 bucks 'light'

अब रुपये 65 में मिलेगा ‘उजाला’

Fri, 02 Dec 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Fri, 02 Dec 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। केंद्र सरकार की शुरू की गई ‘उजाला’ योजना की रोशनी अब सस्ती होगी। सरकार ने नौ वॉट के एलईडी बल्बों की कीमत में दस रुपये कटौती करने का निर्णय लिया है। अब यह एलईडी बल्ब 75 रुपये में नहीं बल्कि 65 रुपये में मिलेगा। जिससे उपभोक्ताओं को बिजली खपत के साथ-साथ कीमत के रूप में भी फायदा होगा। सिरसा में एलईडी बल्बों की नई खेप अगले सप्ताह तक पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा बिजली बचत के लिए सब्सीडी दरों पर नौ वॉट के एलईडी बल्बों का वितरण किया गया। एनर्जी इंफिशियंसी सर्विस लिमिटेड (ईईएसएल) के माध्यम से 75 रुपये की दर पर एलईडी बल्ब उपभोक्ताओं को मुहैया करवाया जा रहा है। सामान्य बल्बों के मुकाबले एलईडी बल्ब लोगों को बेहद रास आए। लोगों ने सामान्य बल्ब ही नहीं बल्कि सीएफएल भी उतार डाले। अधिक रोशनी के साथ-साथ बिजली की खपत के चलते लोगों ने घर के सारे सामान्य बल्ब ही बदल डाले। सरकार की ओर से इन सबसीडीयुक्त एलईडी बल्बों पर तीन वर्ष की गारंटी भी दी गई है, जिसकी वजह से उपभोक्ता इसके प्रति आकर्षित हुए। सिरसा जिला में दो लाख से अधिक एलईडी की बिक्री हो चुकी है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed