{"_id":"56fd76b14f1c1b934bf0010b","slug":"sirsa-news-hindi-news-water-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडितों वाली ढाणी में गहराया पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडितों वाली ढाणी में गहराया पेयजल संकट
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Fri, 01 Apr 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
राोष्ा
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेयजल किल्लत से आहत शक्ति नगर स्थित पंडितों वाली ढाणी के वासियों ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता होशियारी लाल शर्मा की अगुवाई में खाली मटके लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को जमकर कोसा। ढाणी वासियों ने शर्मा को अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि पिछले कई दिनों से पीने के पानी की घोर किल्लत बनी हुई है।
पब्लिक हेल्थ अधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत करवा चुके हैं, परंतु अधिकारी गैर जिम्मेदार बने हुए हैं। ढाणी वासियों ने बताया कि गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। पानी की खपत बढ़ गई है, लेकिन वे बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। दूर-दराज क्षेत्रों से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। शर्मा ने ढाणी वासियों को विश्वास दिलाया कि वे समस्या के समाधान को लेकर पब्लिक हेल्थ अधिकारियों से मिलेंगे और जल्द ही पेयजल आपूर्ति बहाल करवाई जाएगी। शर्मा ने इस समस्या के लिए विभागीय अधिकारियों को तो जिम्मेदार ठहराया ही, प्रदेश भाजपा सरकार को भी आड़े हाथों लिया।
उन्होंने कहा कि अफसरों पर सरकार की कोई नकेल नहीं है। अफसर अपनी मनमर्जी से काम कर रहे हैं। जनता की समस्याओं की तरफ किसी का ध्यान नहीं है। लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है। शर्मा ने कहा कि जनहित के लिए कांग्रेस हमेशा लड़ती आई है और आगे भी लड़ती रहेगी। इस मौके पर संगीत कुमार, राकेश वाल्मीकि, फू लनाथ, भूप शर्मा, बलानाथ, सुरेंद्र सिंह, धलूनाथ, रविनाथ, राजूनाथ, क रमूनाथ, श्यामानाथ, राजूनाथ, प्रेमनाथ, सोहननाथ, मोतीराम भाट, हरप्रीत कौर आदि उपस्थित थे।