फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, supense, Sirsa

युवाओं का जवाब सुन चौंक गई टीम कोई बोला, देश के राष्ट्रपति हुड्डा, तो किसी ने कहा मोदी हैं

Sat, 09 Jul 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Sat, 09 Jul 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, supense, Sirsa
परीक्ष्‍ाा - फोटो : Bureau
युवा साक्षर भारत मिशन के तहत प्रौढ़ शिक्षा देने के लिए शुक्रवार को 68 युवा प्रेरक बनने पहुंचे थे। इंटरव्यू शुरू हुआ। बीए, एमए, बीएड तथा एमए बीएड पास युवाओं से जब पूछा गया कि देश का राष्ट्रपति कौन है, तो कुछ ने जवाब दिया भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुछ बोले नरेंद्र सिंह मोदी। युवाओं का सामान्य ज्ञान परख रही छह सदस्यीय कमेटी ने जवाब सुनकर मत्थे पर हाथ रख लिया। यह नजारा शुक्रवार को बीडीपीओ कार्यालय का था। जब 22 गांवों के 68 युवा प्रेरक बनने को पहुंचे थे।
विज्ञापन


    छह सदस्यीय कमेटी के चेयरमैन बीडीपीओ वेदपाल सिंह, सदस्य बीईईओ नरेश सिंगला, प्रिंसिपल सुरजीत सिंह मान के साथ-साथ एसएमसी कमेटी सदस्य, संबंधित गांव के सरपंच थे। मौके पर सीडीपीओ की टीम भी मौजूद थी। ऑब्जर्वर के तौर पर भूपेंद्र देव मौजूद थे। हालांकि प्रेरक बनने के लिए न्यूनतम योग्यता दसवीं रखी हुई थी। लेकिन बारहवीं से लेकर बीए, बीएड, एमए, एमए बीएड पास भी इंटरव्यू देने पहुंचे। जब उपरोक्त टीम ने सामान्य ज्ञान परखना चाहा। जब युवा राष्ट्रपति का नाम नहीं बता सकें तो टीम ने राजनीति का रुख किया। टीम ने पूछा देश में लोकसभा की कितनी सीट हैं, जवाब मिला 52। इसके बाद हरियाणा में विधानसभा सीटों की संख्या पूछी गई, जवाब मिला 212। यहीं नहीं टीम ने उपायुक्त का नाम पूछा, 10 में से महज दो को पता था। डबवाली के एसडीएम कौन हैं? बीडीपीओ कौन हैं? कोई नहीं बता पाया। सामान्य ज्ञान में जीरो युवाओं का शैक्षणिक ज्ञान भी परखा गया। संबंधित विषय के मुताबिक सवाल पूछे गए। करीब 90 फीसदी युवा उन सवालों का जवाब भी सही ढंग से नहीं दे पाए। पंजाबी विषय में बीए पास करके आए युवाओं से पूछा गया कि खालसा पंथ की स्थापना कब हुई? अधिकतर युवाओं ने मुंह लटका लिया।
विज्ञापन



सीएम कौन हैं, ये पता है? एमएलए का पता नहीं
प्रदेश के सीएम कौन हैं? इसके बारे में युवाओं को पता है। वे पटाक से जवाब देते हैं। लेकिन एमएलए कौन हैं, यह नहीं बता पाए। इसके साथ देश के प्रथम नागरिक या जिला के प्रथम नागरिक के बारे में उन्हें ज्ञान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं का सामान्य ज्ञान जीरो है। उन्हें यही मालूम नहीं कि राष्ट्रपति कौन हैं? डीसी कौन हैं? एसडीएम कौन हैं? हरियाणा में विधानसभा की सीटें कितनी हैं? इसके अलावा सामान्य ज्ञान से संबंधित अन्य सवाल पूछे गए थे, पर जवाब संतोषजनक नहीं थे।
बीईईओ नरेश सिंगला, टीम सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed