फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, shopkeeper protest,Sirsa

दुकानदारों ने कहा, प्रशासन हमें सड़क पर लाना चाहता है, नारेबाजी

Sun, 08 May 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Sun, 08 May 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, shopkeeper protest,Sirsa
विरोध - फोटो : Bureau
रानियां रोड पर बाबा बिहारी समाधि के पास बनी दुकानों के संचालकों ने शनिवार को शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। दुकानें खाली करने के लिए दिए गए नोटिस को लेकर इन लोगों में काफी रोष है। प्रदर्शनकारियों की अगुवाई कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता होशियारी लाल शर्मा व युवा कांग्रेस प्रधान वेदप्रकाश भाट ने की। दुकानदारों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि नोहरा वाली गली से लेकर जंडीवाली गली तक के दुकानदारों को नोटिस दिए गए हैं। ये दुकानें थेहड़ क्षेत्र में नहीं आती, इसके बावजूद दुकानें खाली करने के नोटिस थमाकर उनके साथ ज्यादती की गई है।
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि महंगाई के इस दौर में ये दुकानदार जैसे-तैसे अपने परिवार का गुजर-बसर कर रहे हैं। पिछले 60 सालों से पीढ़ी-दर-पीढ़ी दुकानें चल रही हैं। शर्मा ने कहा कि अब शासन-प्रशासन ने इन दुकानदारों को उजाड़ कर सड़क पर लाने का फैसला कर लिया है, परंतु कांग्रेस ऐसा हरगिज नहीं होने देगी। संकट की इस घड़ी में कांग्रेस दुकानदारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उनके साथ अन्याय सहन किया जाएगा। शर्मा ने चेतावनी दी कि अगर दुकानदारों को उजाड़ने की कोशिश की गई तो वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सरकार के खिलाफ संघर्ष का बिगुल बजा देंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर गुरदीप सिंह, अविनाश, संदीप फुटेला, सोमनाथ फुटेला, अशोक कुमार, श्रवण कुमार डालमिया, बंटी, विजय आनन्द ग्रोवर, वेदप्रकाश, कृष्ण कुमार, प्रमोद, पुरुषोत्तम, मोहनलाल, राजू, बलदेव, दर्शन, विकास, संजय डालमिया, अश्विनी नरूला, ओमप्रकाश कालड़ा, सतपाल अरोड़ा सहित अनेक दुकानदार उपस्थित थे। गौरतलब हो कि थेहड़ पुरातत्व विभाग के अधीन आता है और इस विभाग ने थेहड़ को खाली कराने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। अदालत ने सिरसा जिला प्रशासन को थेहड़ खाली कराने का आदेश दिया जिसका पालन करते हुए जिला राजस्व अधिकारी की ओर से थेहड़ वासियों को स्थान खाली करने के नोटिस दिए जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed