फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, rain, Sirsa

बारिश से थोड़ी सी मुस्कान, ज्यादा नुकसान

Sun, 10 Jul 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Sun, 10 Jul 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, rain, Sirsa
बा‌रिश्‍ा - फोटो : Bureau
गर्मी के दिनों में बारिश की आस लगाए बैठे लोगों के चेहरे पर मुस्कान के साथ मुसीबत भी लाती है। कस्बे का आलम यह है कि बारिश के कारण कस्बे में मेहूवाला रोड पर बने अंडरब्रिज पर तीन-चार फुट पानी जमा हो जाता है। जो कि कई दिनों तक भरा रहता है जिस कारण कस्बावासियों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


    शनिवार की सुबह हरियाणा रोडवेज की बस चोपटा से सिरसा वाया जोधकंा होकर जा रही थी। वह रेलवे अंडरब्रिज पर फंस गई। कस्बावासियों ने बड़ी मुश्किल से बस यात्रियों को बस को निकाला। वहीं कस्बे की सरपंच सरोज खलेरी के प्रतिनिधि ने पहुंचकर पानी निकासी की व्यवस्था करवाई। बस चालक बलबीर ने बताया कि बारिश के दिनों में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। रेलवे अंडरब्रिज पर जमा बरसाती पानी की निकासी न होने के कारण कस्बे का संपर्क राजस्थान व पंजाब से कट जाता है इसके अलावा आसपास के दो दर्जन गांवों के ग्रामीणों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


ग्रामीण सुरेश, विनोद, हेतराम, रामस्वरूप व वाहन चालक अनिल, सुनील, रामकिशन व जितेंद्र आदि ने बताया कि बरसाती पानी जमा होने के कारण काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। क्योंकि बरसाती पानी जमा होने के कारण अंडरब्रिज से गुजरना संभव नहीं होता। बरसाती पानी अधिक होने के कारण कई वाहन तो अंडरब्रिज पर ही खराब हो जाते हैं। जिस कारण वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कस्बावासियों ने बताया कि इस संबंध रेलवे विभाग व जिला प्रशासन को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed