फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, pwd Sirsa

पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन ने किया प्रदर्शन

Tue, 05 Apr 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Tue, 05 Apr 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, pwd Sirsa
राोष्‍ा - फोटो : Bureau
हरियाणा गर्वनमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर देवीलाल पार्क में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। अध्यक्षता यूनियन के जिला प्रधान सोहन सिंह रंधावा ने की। यूनियन के प्रांतीय उप प्रधान कृपाशंकर त्रिपाठी ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आने से पूर्व कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने व पंजाब के समान वेतनमान देने का वादा किया था, लेकिन सरकार इसके विपरीत विभागों में ठेका प्रथा लागू कर मेहनतकश युवाओं का शोषण कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ठेका प्रथा के तहत कर्मचारियों को तीन हजार रुपये वेतन देकर उनका आर्थिक शोषण किया जा रहा है, जिसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों ने अपनी मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, न्यूनतम वेतन 15000 रुपये लागू करने व श्रम कानूनों को लागू करने की मांग की। प्रदर्शन को सर्व कर्मचारी संघ के नवनियुक्त प्रधान मदनलाल खोथ, लालचंद मेहता, महेंद्र शर्मा, रामकुमार भरोखां, धर्मपाल सैनी, रमेश कंबोज, सत्यवान, गुरादित्ता, सीमारानी व बिल्लू सहित अन्य ने संबोधित किया।
विज्ञापन


नई कार्यकारिणी गठित
सर्व कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी बनाई गई, जिसमें मदनलाल खोथ को जिला प्रधान, सोहन सिंह रंधावा को जिला सचिव, पुरषोत्तम शास्त्री को कोषाध्यक्ष, मदनलाल कंबोज को वरिष्ठ उपप्रधान, विक्रम गोदारा प्रेस सचिव, जगदीश चंद्र विश्वविद्यालय से उपप्रधान, प्रेम शर्मा को सहसचिव, मा. सुधीर को संगठन  सचिव, भरत सिंह ढाका कोऑर्डिनेटर, रामकुमार भरोखां, नंदन सिंह टडियाल को कार्यकारिणी सदस्य, अशोक पटवारी व महेंद्र शर्मा को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया  है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed