फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, proteestt, Sirsa

सुखचैन में बिजलीघर के गेट पर ग्रामीणों ने शुरू की भूखहड़ताल

Tue, 05 Apr 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Tue, 05 Apr 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, proteestt, Sirsa
राोष्‍ा - फोटो : Bureau
रोड़ी थाना क्षेत्र के गांव फग्गु में ग्रामीणों ने बिजली किल्लत से परेशान से होकर रोडी-कालांवाली मार्ग पर यातायात जाम लगाकर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। धरने की जानकारी मिलते ही निगम अधिकारी, नायब तहसीलदार व रोड़ी पुलिस मौके पर पहुंचे पर उन्होंने एक नहीं सुनी। उधर गांव सुखचैन में ग्रामीणों ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर गत दिनों लगाया गया धरना तीसरे दिन में प्रवेश कर गया।
विज्ञापन


तीसरे दिन ग्रामीणों ने भूख हड़ताल पर बैठकर सरकार व बिजली विभाग के खिलाफ रोष व्यक्त किया।
फग्गु में प्रदर्शनकारियों भूरा सिंह, जग्गा सिंह, दर्शन सिंह, राजा सिंह, नक्षत्र सिंह ने कहा कि गांव में  दो एकड़ भूमि पर 33 केवी बिजलीघर बना हुआ है। निगम ने पंचायती जमीन देने पर 24 घंटे आपूर्ति देने की बात कही थी। निगम द्वारा पिछले कई दिनों से उनकी आपूर्ति में कटौती की जा रही है, जिसके चलते उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। निगम द्वारा दिन व रात को अघोषित लंबे कट लगाए जाते हैं जिससे उन्हें 24 घंटे आपूर्ति नहीं मिल रही है। प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने निगम के एक्सईएन सुखबीर कंबोज, कालांवाली के एसडीई एसके नैन व नायब तहसीलदार रामचंद्र मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


फग्गु में सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन कर सड़क पर जाम लगा दिया तभी टोहाना से कालांवाली विधायक बलकौर सिंह आ रहे थे और वेे भी जाम में ही गाड़ी खड़ी कर विधायक भी प्रदर्शन में शामिल हो गए और उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने लोगों को अच्छे दिन लाने का वायदा कर सत्ता हासिल की थी लेकिन लोगों को परेशान किया जा रहा है। एक्सईएन सुखबीर कंबोज ने लोगों को समझाते हुए कहा कि ग्रामीण सही ढंग से बिल नहीं भर रहे व बिजली  की चोरी की वजह से लाइन लोस अधिक बढ़ गया है, जिसकी वजह से विभाग द्वारा बिजली कटौती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुखचैन में भूख हड़ताल शुरू
कालांवाली। क्षेत्र के गांव सुखचैन में ग्रामीणों द्वारा 24 घंटे बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर गत दिनों लगाया गया धरना तीसरे दिन में प्रवेश कर गया और तीसरे दिन ग्रामीणों ने भूख हड़ताल पर बैठकर सरकार व बिजली विभाग के खिलाफ रोष व्यक्त किया। धरने पर बैठे बलजिंद्र सिंह काला, गुरचरण सिंह आदि ने बताया कि पंचायत ने बिजली विभाग को सब स्टेशन बनाने के लिए करोड़ों रुपये की जमीन मुफ्त में दी थी। उस समय बिजली विभाग ने उनके गांवों में 24 घंटे बिजली सप्लाई देने का आश्वासन दिया गया था और दिन में 22 घंटे बिजली सप्लाई आ रही थी। लेकिन पिछले दो माह से बिजली विभाग के द्वारा गांव में केवल करीब दस घंटे ही बिजली सप्लाई दी जा रही है।

जिस कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। उन्होंने बताया कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण पेयजल सप्लाई भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने कहा कि गांवों में महीने की महीने बिजली बिल नहीं भेजे जाते, बल्कि कई महीनों के बिल एक साथ भेजे जाते हैं जिस कारण उन्हें बिल भरने में परेशानी आती है। ग्रामीणों ने  कहा कि जब तक ग्राव में 24 घंटे बिजली की सप्लाई नहीं दी जाती तब तक उनका धरना जारी रहेगा।


वहीं धरने पर बैठे ग्रामीणों में से बलजिंद्र सिंह काला, बलदेव सिंह, सेवक सिंह, जसपाल सिंह, साधु सिंह व जरनैल सिंह अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठे गए हैं और उन्होंने सरकार व प्रशासन को चेतावनी दी हैं कि जब  तक उनकी मांगे पूरी नहीं की जाती तब तक धरना लगाकर उनकी भूख हडताल जारी रहेगी। प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने निगम के एक्सईएन सुखबीर कंबोज, कालांवाली के एसडीई एसके नैन व नायब तहसीलदार रामचंद्र  मौके पर पहुंचे। एक्सईएन सुखबीर कंबोज ने लोगों को समझाते हुए कहा कि ग्रामीण सही ढंग से बिल नहीं भर रहे व बिजली की चोरी की वजह से लाइन लोस अधिक बढ़ गया है। वहीं लोगों ने कहा कि गांव में जिन लोगों ने बिल नहीं भरा उनका खामियाजा उन्हें क्यों भुगतना पड़ रहा है जो नियमित बिल भर रहें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed