{"_id":"5751e3d64f1c1b2438109ea7","slug":"sirsa-news-hindi-news-politics-congress-avantika-tanwar-petro-rate-aggitation-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने पर फूंका पीएम का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने पर फूंका पीएम का पुतला
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Sat, 04 Jun 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
अवंतिका तंवर
- फोटो : Bureau
पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत में बढ़ोत्तरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। प्रदर्शन के बाद डॉ. अशोक तंवर की पत्नी एवं ललित गीतांजलि फाउंडेशन की चेयरपर्सन अवंतिका माकन तंवर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रो पदार्थों के दामों में वृद्धि कर देशवासियों को अच्छे दिनों का तोहफा दिया है।
विज्ञापन
प्रदर्शन के बाद उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पिछले दो सालों के दौरान अपनी उपलब्धियों को गिनवा रही है मगर इन दो सालों के दौरान देश प्रदेश में भाजपा ने सुशासन के नाम पर केवल कुशासन ही दिया है जिसका नतीजा है कि आज व्यापारी, किसान, महिलाएं, किसान, बेरोजगार सहित सभी वर्ग इस सरकार से परेशान है और इससे छुटकारा चाहती है। उन्होंने कहा कि जनविरोधी नीतियों के कारण ही भाजपा पहली ऐसी सरकार है जिसे जनता ने नकार दिया है। पेट्रोल, डीजल व गैस की कीमतों में की गई वृद्धि से आम जीवन में प्रयोग होने वाली सभी चीजें महंगी हो गई हैं और खासकर महिलाओं को अपनी रसोई चलाना दूभर हो गया है। इससे पूर्व भाजपा सरकार ने रेल किराए में भी बढ़ोतरी कर लोगों की परेशानी बढ़ाई थी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनावों से पूर्व देशवासियों से जो वादे किए थे, उनमें से एक भी पूरा नहीं किया है जिससे इनकी नीतियां उजागर हो गई हैं।
विज्ञापन
इस दौरान जिले भर से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इनमें जिला महिला कांग्रेस कमेटी से पूनम रानी, दयारानी, नगरपालिका उकलाना के पूर्व चेयरमैन समीर इंदौरा, भूना के नगरपार्षद अनिल नढा, प्रह्लाद ग्रोवर, अमित सोनी, मनमोहन मिढा, अनिल शर्मा, मैक्स साहुवाला, डॉ. जगत सिंह, चेतन शर्मा, प्रवेश मेहता, संजय गोदारा, सुरजीत गोदारा, विकास पूनिया, राजेंद्र ढूकड़ा, विनीत कंबोज, मुकेश रोज, धर्मवीर रोज, नवदीप दलाल, युवराज श्योकंद, पूर्व सरपंच बलविंद्र सिंह, बग्गा सिंह कंडारा, बलविंद्र सिंह, वीर सिंह, पाल कौर, राजीव बिश्नोई, मदन सुथार, अमन खोसा, संजय सैन सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन