{"_id":"5740ce664f1c1b427cac8079","slug":"sirsa-news-hindi-news-politices-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 नगर पालिका और 1 नगर परिषद के लिए आज होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 नगर पालिका और 1 नगर परिषद के लिए आज होगा मतदान
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Sun, 22 May 2016 02:39 AM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन नगर पालिका और एक नगर परिषद चुनाव के लिए आज मतदान होगा। नगरीय निकाय चुनाव मतदान को लेकर पुलिस प्रशासन तैयार है। शांति पूर्वक मतदान की जिम्मेदारी पुलिस के 700 जवानों के कंधों पर है। शनिवार की शाम पांच बजे ही पुलिस के जवानों ने ऐलनाबाद, कालांवाली, रानियां व डबवाली में मतदान केद्रों को अपनी सुरक्षा में ले लिया। इतना ही नहीं इसके अलावा पड़ोसी राज्यों से लगती सीमाओं को पुलिस ने सील कर दिया है। पंजाब व राजस्थान से किसी भी वाहन को बिना जांच के जिले में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा। मतदान की अंतिम रात मतदाता को रिझाने के लिए प्रत्याशी मादक पदार्थ व वोट की खातिर नोट का लालच देते हैं। इसके चलते पुलिस प्रशासन ने काफी सख्ती बरती है। शनिवार रात से लेकर रविवार मतदान समाप्ति तक सादी पोशाक में गुप्तचर विभाग के जवान उम्मीदवारों के आस पास कार्यकर्ता बनकर उनकी गतिविधियों पर नजर रखेंगे। पुलिस अधीक्षक सतेंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को पंजाब व राजस्थान सीआईडी के अधिकारियों के साथ बैठक करके विशेष योजना तैयार की थी। योजना के तहत सीमा पार से कोई भी सरकारी व प्राइवेट वाहन बिना जांच के हरियाणा सीमा में प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा। सिरसा पुलिस ने जिले भर में 22 नाके लगाए हैं।
गिनती तक गश्त पर रहेंगे डीएसपी
शांति पूर्वक मतदान को लेकर जिले के चार पुलिस उपपुलिस अधीक्षक मतदान समाप्ति तक अपने क्षेत्र में हर स्थिति पर पैनी नजर रखेंगे। डीएसपी कुलदीप बैनीवाल के कंधों पर ऐलनाबाद में शांति पूर्वक चुनाव करवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हर डीएसपी के अंडर एक रिजर्व कंपनी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैनात रहेंगे। रानियां, कालांवाली व डवावाली में डीएसपी हेड क्वार्टर ,डीएसपी सिटी व डीएसपी डबवाली को अपने क्षेत्रों में काफी चौकसी के साथ हर गतिविधि की निगरानी के लिए तैनात किया गया है। सभी अधिकारियों को कहा किया है कि मतदान केंद्रों में कोई भी गड़बड़ी का प्रयास करे उसे सख्ती से निपटा जाए।
सीआईडी अदा करेगी अहम रोल
शांति पूर्वक निकाय चुनाव को लेकर बेशक हथियारों से लैस 700 पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई है लेकिन गड़बड़ी होने से पहले ही शरारती तत्वों को दबोचने की भूमिका सीआईडी कर्मचारियों की रहेगी। सीआईडी सिरसा प्रभारी अजय शर्मा ने अपनी यूनिट के साथ शुक्रवार को बैठक करके खास रणनीति तैयार की। योजना के तहत सीआईडी के कर्मचारी जोकि उम्मीदवार के साथ शुरू से ही कार्यकर्ता के तौर पर काम करते रहे, वे कर्मचारी उम्मीदवार द्वार अपने क्षेत्र में शराब बंटवाने, मतदाताओं को रुपये बांटने व गड़बड़ी फैलाने की सूरत में पहले ही अधिकारियों को सूचना दे देंगे।
विज्ञापन
46 डिग्री तापमान में सुरक्षा का जायजा लेने निकले एसपी
चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा में कोई कमी न रहे इसका जायजा लेने के लिए पुसिल अधीक्षक सतेंद्र गुप्ता शनिवार दोपहर 46 डिग्री पार तापमान में निकल पड़े। उन्होंने पहले डबवाली सीमा व शहर की सुरक्षा का जायजा लिया। इसके उपरांत वे कालांवाली पहुंचे। एसपी के निरीक्षण के दौरान नाकों पर पुलिस की काफी सख्ती दिखाई दी। एसपी ने मतदान केंद्रों पर जाकर तैनात कर्मचारियों से बातचीत कर जरूरत पड़ने पर हालात के अनुसार जोरदार ढंग से जवाब देने के आदेश दिए।