फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, mla, Sirsa

गोद ली बेटी अग्निकांड पीड़िता सुमन को सीएम के आगे ले गई विधायक, मांगी सरकारी नौकरी

Thu, 31 Mar 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Thu, 31 Mar 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, mla, Sirsa
पहल - फोटो : Bureau
बीस साल पहले 23 दिसंबर 1995 को डबवाली में एक विद्यालय के वार्षिक उत्सव में हुई विश्व की सबसे बड़ी अग्निकांड में बुरी तरह से घायल सुमन कौशल की सर्जरी करवाने के लिए विधायक नैना चौटाला ने प्रयास आरंभ कर दिए हैं। दो बार दिल्ली स्थित मेडिकल इंस्टीट्यूट में जाने के बाद तीसरी दफा पीजीआई चंडीगढ़ में विशेषज्ञों से अग्निकांड पीड़िता के बारे में सलाह ली। इसके साथ वे सुमन को लेकर सीएम मनोहर लाल खट्टर से मिलीं।
विज्ञापन


    अग्निकांड की 20वीं बरसी पर 23 दिसंबर 2015 को विधायक नैना चौटाला ने अग्निकांड स्मारक पर अग्निकांड पीड़िता सुमन कौशल की हालत देखकर उसे गोद लेने की घोषणा की थी। साथ में उसकी सर्जरी करवाने का वादा किया था। पिछले दिनों हरियाणा में जाट आंदोलन के चलते वे सुमन को लेकर दिल्ली नहीं जा पाई थी। इसके बाद लगातार दो बार वे उसे दिल्ली ले जाकर चिकित्सकों की सलाह ले चुकी हैं।
विज्ञापन


लेकिन दिल्ली में बात नहीं बन रही। बुधवार को वे सुमन को उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ में ले गई। इसके बाद अग्निकांड पीड़ितों के प्रतिनिधि मंडल के साथ हादसे के शिकार लोगों की मदद को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। उन्होंने डबवाली अग्निकांड का शिकार हुए लोगों के इलाज के लिए आर्थिक मदद और उनके लिए रोजगार की मांग की। मुख्यमंत्री ने पीड़ितों की मदद का पूरा आश्वासन दिया। यहां बता दें कि विधायक नैना सिंह चौटाला ने अग्रिकांड का शिकार हुए सुमन कौशल को गोद लिया हुआ और उनके इलाज व पढ़ाई का खर्च स्वयं वहन करेंगी। नैना सिंह चौटाला ने सुमन के इलाज के लिए दिल्ली के सफदरगंज, सर गंगाराम व एम्स अस्पताल में ले जाकर चिकित्सकों से मिल चुकी हैं और उसके इलाज की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक के साथ इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला भी थे। गौरतलब है कि सुमन सबसे ज्यादा जली हुई है। इसके बावजूद उसने बीए बीएड़ पास की है। अब वह जेबीटी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed