फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, mandi, Sirsa

इस बार गेहूं उत्पादन का 11 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य

Wed, 30 Mar 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Wed, 30 Mar 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, mandi, Sirsa
मंडी - फोटो : Bureau
एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी जो 15 मई तक जारी रहेगी। इसके लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने तमाम तैयारियां कर ली हैं। जिले के 57 खरीद केंद्रों पर पांच एजेंसियां गेहूं की खरीद सरकारी रेट पर करेंगी। गेहूं में नमी हुई तो नमी के अनुसार रेट में कटौती हो सकती है। विभाग ने भंडारन के लिए भी सभी गोदामों का जायजा ले लिया है।
विज्ञापन


फिलहाल एक करोड़ क्विंटल गेहूं भंडारण करने के लिए जिले के गोदामों में जगह है। जरूरत पड़ने पर पुराने गेहूं को उठाया जा सकता है क्योंकि गेहूं की खरीद डेढ़ माह तक चलेगी। गोदामों की मौजूदा क्षमता और उत्पादन के लक्ष्य के अनुसार फिलहाल स्थिति यह है कि भंडारण की कोई समस्या नहीं आएगी।  
विज्ञापन



जिले में एफसीआई के अलावा हैफेड, फूड व एचडब्ल्यूसी विभाग के भी गोदाम हैं। गेहूं की आवक के मेनेजर सभी गोदामों में भंडारण के लिए स्पेस पर्याप्त है। एफसीआई के गोदामों में 10 लाख मीट्रिक टन गेहूं के भंडारण की क्षमता है जिसमें से फिलहाल करीब पौने आठ लाख मीट्रिक टन का स्पेश उपलब्ध है। इसके अलावा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के छह गोदामों में 39500 मीट्रिक टन, हैफेड के 10 गोदामों में 118500 मीट्रिक टन व एचडब्ल्यूसी के 10 गोदामों में 100900 मीट्रिक टन गेहूं के भंडारन के लिए स्पेश उपलब्ध है। डीएफएससी राजेश कुमार आर्य ने बताया कि इस बार जिले में 11 लाख मीट्रिक टन गेहूं के उत्पादन का लक्ष्य है जबकि गत वर्ष 10 लाख 61 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई थी। उत्पादन के अनुमान के अनुसार जिले के गोदामों में भंडारण के लिए पर्याप्त स्पेश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गेहूं की खरीद के लिए पांच एजेंसियों को जिम्मेवारी सौंपी गई हैं। सभी तैयारियां पूरी हैं। न्यूनतम समर्थन मूल्य (1525 रुपये प्रति क्विंटल) खरीद एक अप्रैल से 15 मई तक होगी। परंतु संभावना यह जताई जा रही है कि गेहूं की आवक 10 अप्रैल के बाद ही शुरू होगी। गेहूं में नमी या अन्य कमी पाए जाने पर रेट में निर्धारित कटौती हो सकती है। इसी प्रकार अन्य रबी की फसलों का टारगेट भी निर्धारित हो चुका है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा गेहूं की खरीद एवं भंडारण को लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं।

नीले धागे से होगी बोरी की सिलाई
इस बार सभी एजेंसियों द्वारा खरीदी गई बोरी की सिलाई नीले रंग के धागे से की जाएगी। डीएफएससी राजेश कुमार ने बताया कि इससे गोदामों में यह साफ रहेगा कि इस सीजन की खरीदी गई गेहूं के बैग कौन से हैं और पुराने बैग कौन से हैं। उन्होंने बताया कि गोदामों में भंडारण के बाद जब उठान का कार्य शुरू होगा तो सबसे पहले पुरानी गेहूं को उठाया जाएगा। हर वर्ष बोरी की सिलाई के धागे का रंग बदलने से पुरानी और नई गेहूं के मिक्स होने की संभावना नहीं रहती।  

ओलावृष्टि से कम रह सकता है उत्पादन
इस बार हुई ओलावृष्टि से उत्पादन कम रह सकता है। हालांकि कृषि विभाग का मानना है कि नुकसान ज्यादा नहीं हुआ है पर किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल में जिले के अधिकतर हिस्सों में काफी नुकसान हुआ है। गत वर्ष भी गेहूं की फसल में ओलावृष्टि से काफी नुकसान हुआ था जिसके बावजूद जिले में 10 लाख 61 हजार मीट्रिक टन गेहूं की आवक रिकॉर्ड की गई थी जो प्रदेश में सबसे अधिक थी।

कृषि विभाग के अनुसार यह है जिले में उत्पादन का लक्ष्य
फसल       बिजाई का रकबा       उत्पादन का लक्ष्य                न्यूनतम समर्थन मूल्य
गेहूं          292000 हेक्टेयर       1416000 मीट्रिक टन         1525 रुपये प्रति क्विंटल
चने          8000 हेक्टेयर          9000 मीट्रिक टन              3425 रुपये प्रति क्विंटल
जौं           7000 हेक्टेयर          28000 मीट्रिक टन             1225 रुपये प्रति क्विंटल
दलहन       300 हेक्टेयर             400 मीट्रिक टन               3325 रुपये प्रति क्विंटल

ऑयल सीड  50000 हेक्टेयर         93000 मीट्रिक टन            3350 रुपये प्रति क्विंटल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed