फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sant ravidas sankalp celebrated

Sirsa News: संत रविदास ने समानता, भाईचारा और मानवता का संदेश दिया

Mon, 24 Aug 2026 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 24 Aug 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
sant ravidas sankalp celebrated
 रानियां07   डिप्टी स्पीकर को सम्मानित करते सदस्य।
फोटो -- 35
विज्ञापन

डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिढ़ा ने संत शिरोमणि समरसता संकल्प कार्यक्रम को किया संबोधित
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिढ़ा ने सोमवार को गांव धनूर के बाबा रामदेव मंदिर में आयोजित संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान कार्यक्रम को संबोधित किया। मिढ़ा ने कहा कि संत महात्माओं की वाणी से इंसान के अंदर ईर्ष्या-द्वेष की भावना दूर होती है।

डिप्टी स्पीकर ने कहा कि आज के युग में पैसे की दौड़ में इंसान रिश्ते-नाते भूल गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संत गुरु रविदास की पवित्र भूमि की मिट्टी को देश के कोने-कोने में पहुंचाया है। इसका उद्देश्य आपसी ईर्ष्या-द्वेष को दूर कर भाईचारा बढ़ाना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में वाराणसी से लाई गई संत गुरु रविदास की पवित्र मिट्टी के कलश बांटे गए। डिप्टी स्पीकर ने लोगों से इस मिट्टी को अपने गांव में ले जाकर तुलसी के पौधे में डालने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्ण मिढ़ा ने यह भी कहा कि सच्चा धर्म इंसान के कर्म और शुद्ध भावना में बसता है न कि बाहरी दिखावे व पाखंड में। इस अवसर पर गोसेवा आयोग के अध्यक्ष रामचंद्र कंबोज और भाजपा के सिरसा जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह भी उपस्थित थे।
डिप्टी स्पीकर का अभिनंदन
डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिढ़ा के रानियां विधानसभा पहुंचने पर विभिन्न संस्थाओं ने उनका अभिनंदन किया। गोसेवा आयोग के अध्यक्ष रामचंद्र कंबोज और मार्केट कमेटी अध्यक्ष ललित मोहन पोपली मौजूद थे। वरिष्ठ भाजपा नेता बलवान जांगड़ा और सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन पिंचू कालड़ा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें पगड़ी पहनाकर स्वागत किया जबकि गांववासियों ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।


गांववालों की मांगों पर मिला आश्वासन
इस दौरान गांववासियों ने डिप्टी स्पीकर के समक्ष गांव की मांगों से संबंधित मांग पत्र रखा। इसमें पानी की समस्या को शीघ्र हल करवाने की प्रमुख मांग थी। डिप्टी स्पीकर ने आश्वासन दिया कि वह विधानसभा की समिति में इस समस्या को रखेंगे। वह इसका हल करवाने का प्रयास करेंगे। जनता धर्मशाला चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों ने कृष्ण मिढ़ा को स्मृति चिह्न भी भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed