फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, kavita jain, Sirsa

विकास कार्यों में धन की कमी आडे़ नहीं आएगी : कविता जैन

Sun, 06 Nov 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Sun, 06 Nov 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, kavita jain, Sirsa
हरियाणा की मंत्री कविता जैन
महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री कविता जैन ने कहा कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों में समान रुप से विकास कार्य करवाया जाएगा जिसके लिए धन राशि की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। वे शनिवार देर शाम को हिसार रोड़ स्थित रॉयल हवेली पैलेस में भाजपा अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. गणेशीलाल व उनके पुत्र मुनीष सिंगला द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थी। हर पुरुष की सफलता के पीछे स्त्री का हाथ होता है लेकिन कोई भी दोनों में से आगे बढ़े तो दोनों का हाथ होता है। उन्होंने कहा कि महिला घर से बाहर कदम रखती है तो उसकी जिम्मेवारियां बढ़ती है, महिला तो पुरुष के कार्यों में हाथ बटाती है लेकिन पुरुषों को भी महिलाओं के कार्यों में हाथ बटाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि समाज, देश व प्रदेश को आगे बढ़ाना है तो सबसे पहले महिलाओं को आगे बढ़ाए, उन्हें पूरा मान सम्मान दें। सिरसा जिले में उन्हें जो मान सम्मान मिला है उतना किसी भी जिलें में नहीं मिला।  उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि वे विकास कार्यों के लिए एकजुट रहें। विकास के लिए आगे बढें, सरकार की नीतियों का प्रचार और प्रसार करें। शिक्षा, स्वास्थ्य, पीने के पानी की समस्या आदि मूलभूत सुविधाएं लोगों को उपलब्ध करवाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से प्रदेश में समान रूप से विकास कार्य करवाने के लिए समान धन राशि वितरित की जा रही है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 78 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनी और उनकी मांगों के अनुरूप धनराशि देने की घोषणा की। आज प्रदेश में हर क्षेत्र में विकास कार्यों का कार्य प्रगति पर है। इस अवसर पर मनीष सिंगला ने कविता जैन व बीज विकास निगम हरियाणा के अध्यक्ष पवन बैनीवाल को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महिला विकास निगम हरियाणा की अध्यक्षा रेणु शर्मा, हरियाणा भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड के सदस्य  रोहताश जांगड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष अमीर चंद मेहता, पूर्व विधायक मनीराम केहरवाला,  सतेंद्र गर्ग, नीरज बंसल, तरुण गुलाटी, प्रदेश सचिव युवा मोर्चा विनोद स्वामी, सतपाल मेहता, राजेंद्र सिंह देसूजोधा, हितेश खुराना, राजेश शर्मा, गोविंद पोपली, सुरेश पंवार, मनोज खुराना, राजबीर गोदारा, सागर केहरवाला, हनुमान कुंड्डु, नवीन रोड़ी, मनीष जिंदल, श्री बलवान जांगड़ा, शलेंद्र चौधरी, मीरां देवी, पार्षद सुमन शर्मा, मीरां देवी, भावना शर्मा, रेखा, सीडीपीओ सरोज रानी, दर्शना रानी, बाल संरक्षण अधिकारी  अंजना डूडी सहित अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed