फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, hanuman jayanti, Sirsa

धर्म ध्वजा शोभायात्रा में शामिल हुए सैकड़ों श्रद्धालु

Thu, 21 Apr 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Thu, 21 Apr 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, hanuman jayanti, Sirsa
हनुमान जयंती - फोटो : Bureau
श्री बालाजी धाम सेवा समिति के तत्वावधान में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को 21वें वार्षिक उत्सव के तहत धर्म ध्वजा शोभायात्रा आयोजित की गई। पालकी में बालाजी की सवारी, राधा-कृष्ण का महा डांडियां नृत्य, लव-कुश की सजीव झांकी, भगवान गणेश व कृष्ण-अर्जुन की दोस्ती की झांकी के अलावा शिव पार्वती की झांकी एवं नन्हें-मुन्नें बच्चों द्वारा किया गया डांडिया नृत्य आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन


यह धर्म ध्वजा शोभायात्रा शहीद ऊधम सिंह चौक स्थित नचिकेतन मॉडल स्कूल से दोपहर में प्रारंभ होकर नगर के मुख्य बाजारों तलवाड़ा चौक, चौ. देवीलाल चौक, गांधी चौक, ममेरां चौक, पंचमुखी चौक व अनाजमंडी से होती हुई देर सायं नोहर रोड़ स्थित हनुमान बगीची में पहुंचकर संपन्न हुई। इस शोभायात्रा में जहां 501 महिला-पुरुष श्रद्धालु पवित्र ध्वजा उठाए हुए थे, वही श्रृंगारित वाहनों पर विभिन्न मनमोहक सचेतन झांकियां जिसमें फूलों द्वारा सजाई गई पालकी में बालाजी की सवारी, राधा-कृष्ण का महा डांडियां नृत्य, लव-कुश की सजीव झांकी, भगवान गणेश व कृष्ण-अर्जुन की दोस्ती की झांकी के अलावा शिव पार्वती की झांकी एवं नन्हें-मुन्नें बच्चों द्वारा किया गया डांडिया नृत्य आकर्षण का केंद्र रहे। ध्वजा शोभायात्रा का स्वागत करने के लिए पूरा शहर उमड़ पड़ा। यात्रा मार्ग पर दोनों ओर सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे। जिन्होंने यात्रा में शामिल झांकियों पर पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन


इस शोभायात्रा से पूरा शहर भक्तिमय हो उठा। मंझे हुए चंग वादकों द्वारा चंग के धमाल पर बाबा का गुणगान भिवानी की शहनाई व स्थानीय बैंड ने दर्शकों को आकर्षित किया। श्रद्धालुओं ने ध्वजा यात्रा में शामिल लोगों के लिए जगह-जगह शीतल जल, कोल्ड ड्रिंक व फल आदि की नि: शुल्क स्टॉलें लगाई। इस यात्रा के दौरान पूरा शहर बजरंग बली के गगनभेदी जयघोष से गुंजायमान रहा। समिति के अध्यक्ष कृष्ण बांसल ने बताया कि वीरवार को  मंदिर परिसर में दिन भर भंडारा एवं रात्रि जागरण होगा। इस रात्रि जागरण में मुजफ्फरनगर की डीपी कौशिक एंड पार्टी रात भर भजनों एवं नाटकों के माध्यम से बाबा का गुणगान करेंगे वहीं राजा हरिशचंद्र एवं तारावंती के जीवन वर्णन के साथ-साथ राम से बड़ा राम का नाम नाटक भी प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीराम नाम प्रभात फेरी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से श्री हनुमान जयंती समारोह के उपलक्ष्य में बुधवार को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। काठमंडी स्थित चिड़ावावाली धर्मशाला से भव्य शोभायात्रा बालाजी के जयकारों के साथ रवाना हुई। शोभायात्रा को श्री बाबा तारा कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने धर्म ध्वजा दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व उन्होंने बालाजी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। इस मौके पर गोबिंद कांडा ने सभी श्रद्धालुओं को हनुमान जयंती की बधाई देते हुए कहा कि धर्म नगरी सिरसा के लोगों का यह सौभाग्य है कि कुछ ही समय में श्री सालासर धाम मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने राजस्थान स्थित श्री सालासर धाम की तर्ज पर भव्य मंदिर का निर्माण किया है। कांडा ने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि पवन पुत्र हनुमान आप सबकी मनोकामना पूर्ण करें। इस मौके पर कांडा ने शोभायात्रा के आयोजकों को 21 हजार रुपये भेंट किए।

  श्री हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय समारोह की कड़ी में बुधवार को शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने योग्य था। भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं के जोश में कोई कमी नहीं थी। शोभायात्रा में शामिल होने के लिए महिलाएं व पुरुष श्रद्धालु समय से पहले ही पहुंचने शुरू हो गए। शोभायात्रा में धर्म ध्वजाओं के साथ बालाजी के जयकारों के साथ श्रद्धालु आगे बढ़ रहे थे। उनके आगे-आगे विभिन्न झांकियां निकली। जिन्हें भव्य रूप से सजाया गया था। शोभायात्रा में भगवान शिव, राधा-कृष्ण व भैरव की झांकियां देखने योग्य थी। इसके साथ ही ढोल, ताशा पार्टियों ने भी लोगों का मन मोह लिया। शोभायात्रा में 101 मटका नृत्य व रास नृत्य ने माहौल भक्तिमय बना दिया।

    इस शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं की ओर से शोभायात्रा में शामिल लोगों को फल व प्रसाद वितरित किया गया। यह शोभायात्रा नगर के विभिन्न बाजारों से होते हुए श्री सालासर धाम मंदिर में संपन्न हुई। इससे पहले श्री बालाजी महाराज के भव्य रथ का अनावरण पूर्व मंत्री प्रो. गणेशीलाल द्वारा किया गया जबकि योगेंद्र गुप्ता द्वारा बालाजी के छत्र व ध्वजा का पूजन किया गया। शोभायात्रा में मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान गोपाल सराफ, राधेश्याम झूंथरा, संरक्षक अश्वनी राठी, राजेश गोयल, भीम झूंथरा, भागीरथ गुप्ता, व्यापारी नेता हीरालाल शर्मा, नरेंद्र सराफ, सज्जन केडिया, राजेंद्र गनेरीवाला, नकुल मोहंता, रवि सराफ, शीतल झूंथरा, राजू झूंथरा, मनीष सिंगला, रोशन लाल गोयल, महेश बंसल सहित अनेक श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed