{"_id":"581f6f714f1c1bf47eb37673","slug":"sirsa-news-hindi-news-gst-abhimanuy-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक जगत में क्रांतिकारी मोड़ लाएगा जीएसटी : कैप्टन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक जगत में क्रांतिकारी मोड़ लाएगा जीएसटी : कैप्टन
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Sun, 06 Nov 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी (गुड्स एंड सर्विस टैक्स) आर्थिक जगत के इतिहास में क्रांतिकारी मोड़ लेकर आएगा। यह बात हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने रविवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जीएसटी के लागू होने से पूरे देश में वस्तुओं पर एक ही टैक्स लगेगा। इसके शुुरू होने से सिंगल रेट टैक्स प्रणाली लागू होगी, जिससे प्रत्येक व्यक्ति को लाभ होगा। उन्होंने सिरसा नगर के तमाम नागरिकों का आभार व धन्यवाद करते हुए कहा कि देश की बदलती राजनीतिक बयार को देखते हुए सिरसा नगर परिषद को केंद्र व प्रदेश के साथ जोड़ा है।
उन्होंने कहा कि सुशासन व्यवस्था को वोट देकर परिवारवाद, भाई भतीजावाद व गुंडागर्दी को समाप्त किया है। उन्होंने सभी नव नियुक्त नगर परिषद के जन प्रतिनिधियों को बधाई दी और कहा कि सिरसा नगर के विकास कार्य में पूरा सहयोग करें। प्रदेश सरकार की ओर से सिरसा के विकास के लिए पूरा सहयोग दिया जाएगा। वर्तमान सरकार के कार्यकाल से पहले जिन उद्देश्यों को लेकर हम जनता के पास गए थे, हमने दो वर्ष के कार्यकाल में उन मुद्दों को पूर्ण करने का काम किया है। सुशासन-व्यवस्था कायम की है। सबका साथ-सबका विकास की नीति को अपना कर प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह सरकार एक परिवार, वर्ग व क्षेत्र की न होकर हरियाणा के ढाई करोड़ लोगों की सरकार है। मुख्यमंत्री हरियाणा ने गत दो वर्षों में हरियाणा के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में विकास रैली कर समान विकास करवाया है। जबकि पिछली सरकारों ने एक विशेष क्षेत्र में विकास कार्य किये थे। उन्होंने कहा कि दो वर्ष के भाजपा शासन काल में लोगों को पारदर्शी प्रशासन दिया। कंप्यूटर के माध्यम से ऑनलाइन करके सभी जानकारियां दी जा रही है।