{"_id":"577ea2b64f1c1b6f0c7fc258","slug":"sirsa-news-hindi-news-eid-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमाज अदा करने के बाद चला सेंवइयों का दौर, मांगी अमन-चैन की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमाज अदा करने के बाद चला सेंवइयों का दौर, मांगी अमन-चैन की दुआ
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Fri, 08 Jul 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
ईद
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद-उल-फितर पर वीरवार को रानियां रोड स्थित ईदगाह में सुबह ईद की नमाज अदा की गई। सैकड़ों नमाजियों ने शामिल होकर खुदा से अमन-चैन की दुआ मांगी और एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईद की मुबारकबाद देने दूसरे धर्मों के लोग, राजनीतिक लोग, सामाजिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारी वहां पहुंचे। ईद को लेकर चहल-पहल देखी गई। बच्चों में विशेष उत्साह था और उन्होंने मिली ईदी से जमकर खरीदारी की। इस साल तो बच्चों में सेल्फी लेने की होड़ लगी हुई थी। उधर जिले भर में ईद हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
वीरवार सुबह रानियंा रोड स्थित ईदगाह में नमाज अदा करने वाले पहुंच चुके थे। जहां पर नमाज अदा करने के लिए शहरवासी ही नहीं साथ ही गांवों से भी बच्चे, युवा व बुजुर्ग आए हुए थे। ईदगाह तक जाने वाले मार्ग पर पानी और कीचड़ जरूर लोगों की परेशानी का सबब बने। नमाजियों की संख्या ज्यादा होने की सूरत में ईदगाह के आसपास के मकानों की छतों पर भी नमाज अदा की गई। ईदगाह में जामा मस्जिद सदर बाजार के इमाम मौलाना सुलेमान साहिब ने 8.30 बजे नमाज अदा करवाई और अमन-शांति के लिए दुआ की। मौलाना सुलेमान ने इस मौके पर इस्लाम का संदेश ‘आपसी प्रेम मोहब्बत, एकता, मिलजुल कर रहना व अमन-शांति’ दिया। उन्होंने बताया कि ईद का त्योहार रमजान के पवित्र महीने में रोजे की हालत में नमाज कुरान की तिलावत करने के बदले यह खुशी का का त्योहार मनाया जाता है।
इस अवसर पर हरियाणा मुस्लिम खिदमत सभा के मुख्य नियंत्रक ताज मोहम्मद, सभा के वाइस चेयरमैन हाजी युसुफ खान, गुलकाम, निजामुद्दीन, डॉ. हलीम अख्तर, माकुल मुंगल, मीनू पहलवान, अयूब खान, निजाम खान, हनीफ, अली हुसैन, जाफर खान, खुर्शीद अहमद, अकबर खान, असगर, अख्तर, सिकंदर खान, नदीम आदि ने नमाज अता की और एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई दी।
विज्ञापन
वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश मेहता ने आईटीआई रोड स्थित युसूफ खान के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर उन्हें गले मिलकर ईद की बधाई दी साथ ही मिठाई खिलाई। इस अवसर पर युसूफ खान ने भी भूपेश मेहता को मिठाई खिलाकर उनका भव्य अभिनंदन किया। कार्यक्रम में निजाम खान, साजिद खान, सिकंदर खान, योगेश कुमार, सोनू कुमार, जावेद खान, असगर अली, ओमप्रकाश एंथोनी, पवन सिंगला, रामरतन इंदौरा, गुरमेल सिंह, प्रदीप बाजेकां व प्रेम सैनी आदि गणमान्य लोग मौजूद थे। दूसरी ओर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता होशियारी लाल शर्मा रानियां रोड स्थित ईदगाह में मुस्लिम समुदाय को ईद की मुबारकबाद देने पहुंचे। उन्होंने गले मिलकर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी और सबकी सलामती की दुआएं मांगी। इस मौके पर हरियाणा मुस्लिम खिदमत सभा के मुख्य नियंत्रक ताज मोहम्मद,वाइ स चेयरमैन युसुफ खान, हंसराज धानक,संजय चांवरिया,गौरीशंकर,डा. हलीम अक्तर, निजामुद्दीन, याकू ब मुगल, यासीन खान, सलाऊदीन, मोहम्मद, हनीफ, अनीम, शेरखान, अयूब खान,अनवर आदि उपस्थित थे।
पौधारोपण कर विश्व कल्याण का दिया संदेश
ईद-उल-फितर पर शहर के विभिन्न धर्मों के समाजसेवियों ने बस स्टैंड क्षेत्र में स्थित चर्च में पौधारोपण किया। रणजीत सिंह टक्कर की देखरेख में यूसुफ खान, ताज मोहम्मद, मोहम्मद इरफान, पादरी कमलपाल, कुश ने पौधारोपण कर राष्ट्रीय एकता व भाईचारे का संदेश देते हुए कहा कि हमें आपस में मिलजुल कर शांति व भाईचारे के साथ रहकर विश्व कल्याण में योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. जगसीर संधू, महेंद्र माना मसीत, राहुल, कुमकुम, कुश व राजू इत्यादि मौजूद रहे।
फोटो:
ईद पर खिलाई मिठाई
विश्व कल्याण मंच के अध्यक्ष एवं जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान रमेश मेहता एडवोकेट ने ईदगाह में पहुंचकर गले मिलकर तथा मिठाई खिलाकर सबको ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर उनके साथ जिला बार एसोसिएशन के उपप्रधान पवन बिश्नोई एडवोकेट, अमित गोयल एडवोकेट सचिव, रविंद्र गोयल, ओम प्रकाश गाबा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। मेहता एडवोकेट ने कहा कि सभी धर्मों के त्यौहार आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं। इस्लाम धर्म प्यार और मोहब्बत का रास्ता दिखाता है, इसमें हिंसा के लिए कहीं कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि धर्म की आड़ में जो हिंसा और निर्दोष लोगों का खून बहाते हैं वे सच्चे मुसलमान नहीं हो सकते। किसी भी धर्म में नहीं लिखा कि किसी से नफरत करो, हिंसा द्वेष रखो। सभी धर्म आपसी प्रेम, प्यार और भाईचारे का संदेश देते हैं और हम सबको इन पर अमल करना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों को त्यौहार की शुभकामनाएं दी और सबके भले के लिए अल्लाह से प्रार्थना की। इस अवसर पर डा. जीडी चौधरी, संजीव शाद, गुरबख्श मोंगा, राजेंद्र बजाज, राकेश बजाज, डिप्टी स्वरूप बंसल, हवा सिंह बैनीवाल, प्रदीप सैनी, दवेंद्र यादव, नरेंद्र सैन, अशोक बागड़ी, आरडी बिश्नोई, मदन लाल बिश्नोई ने भी क्षेत्रवासियों को ईद की मुबारकबाद दी।
बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति
सिरसा। मोरीवाला स्थित बीआर ग्लोबल स्कूल में ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह जानकारी देते हुए स्कूल के उपप्राचार्र्य सविंदर मल्ही ने बताया की इस अवसर पर स्कूल के छात्रों ने ईद पर आधारित नाच व गान प्रस्तुत किए। स्कूल के बच्चों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। तत्पचात छोटे छोटे बच्चों ने स्कूल के चेयरमैन भीष्म मेहता व अध्यापकों को पुष्प भेंट किए और ईद की बधाई दी। मेहता ने बच्चों की इस भावना को सराहया। चेयरमैन मेहता ने कहा कि यह त्योहार भाईचारे एवं सद्भाव और शांति की भावना को दर्शाता है। ईद का त्योहार उदारताए आभार और आध्यात्मिक भक्ति का भी प्रतीक है।
एक-दूसरे के गले लग दी ईद की मुबारकबाद
ऐलनाबाद। पवित्र रमजान माह की समाप्ति के साथ वीरवार को क्षेत्र में सदका और फितरे का त्यौहार ईद-उल-फितर श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। स्थानीय तलवाड़ा चौक स्थित मस्जिद के पैश इमाम मोहम्मद इमरान ने सुबह करीब साढे आठ बजे े ईद की नमाज अता करवाई। सैंकड़ों की संख्या में मस्जिद में उपस्थित श्रद्धालुओं के शीश खुदा की इबादत में झुक गए। मस्जिद की ओर जाने वाले सभी रास्ते नमाजियों से अटे नजर आए। नमाज के समय तो पूरा मस्जिद परिसर नमाजियों से भर चुका था। सभी ने खुदा से देश और दीन दुनियां के अमन चैन की दुआ मांगी। इससे पूर्व बुधवार शाम को रमजान माह के अंतिम रोजे की इफ्तार हुई। इस अवसर पर मुल्क व कौम की बेहतरी, आपसी भाईचारे, मौहब्बत और खुलूस में इजाफे के लिए परवरदिगार से मुसलमानों ने दुआएं मांगी। उधर माधोसिंघाना में भी ईद पर नमाज अता की गई और लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर मिठाई खिलाई। सरपंच पवन बैनीवाल ने मौके पर पहुंचकर ईद की बधाई दी। इस मौके पर अकबर खान, सलामुद्दीन, सत्तार, शरीफ, नवाबद्दीन, अली मोहम्मद, हकीमुदृदीन आदि मौजूद थे।
रोड़ी मस्जिद में हुई नमाज अता
रोड़ी। गांव रोड़ी के मस्जिद में ईद की नमाज अदा की गई जिसमें क्षेत्र से व पंजाब के जटाना व कुसला से भी नमाजियों ने शिरकत की। इस त्यौहार को हिंदुओं व सिखों के साथ मनाया गया। ईमाम द्वारा नमाज अदा करने उपरांत ग्रामीणों के लिए भी लंगर व चाय का इंतजाम किया गया। इस कार्यक्रम में मुस्लिम कमेटी के सदस्य भोला खान ने सभी को ईद की बधाई देते हुए कहा कि सभी को भाईचारा बना कर रखना चाहिए वहीं ग्राम सरपंच मेजर सिंह भट्टी ने भी सब धर्मो के सदस्यों को एकजुट रहने के लिए कहा वहीं उन्होंने कहा कि धर्म हमें बांटता नहीं बल्कि मिल कर रहने से एक दूसरे के धर्मो के रीति रिवाजों की भी जानकारी मिलती है। इस मौके पर ग्राम सरपंच मेजर सिंह भट्टी,भोला खान बुटा खान,देसा खान,बंगाली खान,मेजर सिंह भट्टी बिल्लु खान,बुटा खान,देसा खान,रवि खान,गोपाल शर्मा आदि मौजूद थे।