फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, education, second cutt off list, Sirsa

दूसरी कट ऑफ जारी, फीस भरने की आखिरी तिथि 12 जुलाई

Sun, 10 Jul 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Sun, 10 Jul 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, education, second cutt off list, Sirsa
दूसरी ‌लिस्‍ट - फोटो : Bureau
 राजकीय नेशनल कॉलेज में शनिवार को दूसरी कट ऑफ जारी की गई। जिन विद्यार्थियों का इस कट ऑफ लिस्ट में नाम आया है उन्हें 12 जुलाई तक फीस भरने का अवसर दिया गया है। इसके बाद 13 जुलाई को तीसरी कट ऑफ जारी की जाएगी। वहीं दाखिले को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह देखा जा रहा है। कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया के तहत कट ऑफ जारी करने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को राजकीय नेशनल कॉलेज में दूसरी कट ऑफ जारी की गई। जैसे ही कट ऑफ नोटिस बोर्ड पर चस्पा की गई तो विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. रविंद्र पुरी ने बताया कि अब जिन विद्यार्थियों का नाम इस सूची में आया है उन्हें फीस जमा करने का मौका दिया जा रहा है। निर्धारित अवधि में फीस जमा नहीं हुई तो तीसरी कट लिस्ट में वेटिंग वाले विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। दाखिले की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कमेटियों का गठन किया गया है। अब 13 जुलाई को तीसरी कट ऑफ जारी की जाएगी।
विज्ञापन


फीस भरने में हो रही परेशानी
राजकीय नेशनल कॉलेज और राजकीय महिला कॉलेज के विद्यार्थियों की फीस स्टेट बैंक ऑफ पटियाला में जमा की जा रही है। इस बैंक की शहर में एक ही शाखा है और प्रदेश के सबसे अधिक संख्या वाले कॉलेज के विद्यार्थियों को यहां लंबी लाइनों में लगने के बाद भी फीस भरने का अवसर नहीं मिल रहा। इस समस्या के चलते काफी विद्यार्थियों की फीस भरने की अंतिम तिथि निकल गई है। ऐसे में उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा कॉलेज में ही कैश काउंटर स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। अब देखना यह है कि सोमवार से नेशनल कॉलेज में कैश काउंटर खुल पाते हैं या फिर विद्यार्थियों को फीस जमा करने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


बीएससी नॉन मेडिकल
ऑल इंडिया ओपन - 89.55- 84.2
हरियाणा ओपन - 84.2- 82.0
बीसी-ए - 81.2- 79.4
एससी - 74.6- 71.6
ईबीसी - 72.8- 70.2

बीएससी मेडिकल
ऑल इंडिया ओपन -87.0- 79.8
हरियाणा ओपन - 79.6- 77.4
बीसी-ए - 75.4- 74.0
एससी - 68.0- 54.8

बीएससी कंप्यूटर साइंस
ऑल इंडिया ओपन - 80.8- 79.8
हरियाणा ओपन - 79.8- 77.4
बीसी-ए - 75.6- 75.2
एससी - 67.2- 63.4
ईबीसी -64.4- 64.4  

बीकॉम
ऑल इंडिया ओपन- 78.8- 73.2
हरियाणा ओपन - 73.0- 70.0
बीसी-ए - 66.6- 66.0
बीसी-बी - 60.0- 57.8
एससी - 59.8- 53.0
ईबीसी - 62.8- 62.8
शारीरिक विकलांग - 66.6- 66.3

बीए
ऑल इंडिया ओपन - 76.89- 68.0
हरियाणा ओपन - 68.0- 64.2
बीसी-ए - 62.6- 58.4
बीसी-बी - 74.6- 56.4
एससी - 59.6- 55.6
ईबीसी- 61.2- 56.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed