{"_id":"573e04024f1c1b0f25ac7149","slug":"sirsa-news-hindi-news-education-mobile-in-class-mobile-ban-facebook-whatsapp-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब टीचर क्लास में नहीं चला पाएंगे फेसबुक-व्हाट्सएप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब टीचर क्लास में नहीं चला पाएंगे फेसबुक-व्हाट्सएप
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Fri, 20 May 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल
- फोटो : Desk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब टीचर क्लास में फेसबुक और व्हाट्सएप का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से कक्षा के समय मोबाइल या सोशल मीडिया के प्रयोग पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाने के आदेश जारी किए गए हैं। अगर कोई शिक्षक ऐसा करते हुए पाया जाता है तो शिक्षक के साथ-साथ स्कूल मुखिया पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से शिकायत आ रही थी कि कक्षा के दौरान शिक्षक मोबाइल पर लगे रहते हैं। शिकायत है कि टीचर मोबाइल के जरिए इंटरनेट ब्राउजिंग, फेसबुक पर फोटो अपलोडिंग और कमेंट, व्हाट्सएप पर चैटिंग करते रहते थे। लगातार चेतावनी देने के बाद भी वे सुधर नहीं रहे थे।
विज्ञापन
अब जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए इसको कड़ाई के साथ पालन करने को कहा है। मौलिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि कक्षा में स्कूली अध्यापक मोबाइल नहीं ले जाएं, अगर लें जाएं तो मोबाइल ऑफ हो या साइलेंट हो। जिससे किसी बच्चों को पढ़ाई में कोई बाधा न हो। मोबाइल केवल कक्षा के अतिरिक्त उपयोग करें। स्कूल मुखिया को जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा गया है कि इसके बाद भी कोई टीचर ऐसा करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन