फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, Aggitation, Women, Sirsa

प्रशिक्षण के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायत

Thu, 28 Apr 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Thu, 28 Apr 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, Aggitation, Women, Sirsa
महिलाओं का प्रदर्शन - फोटो : Bureau

पीएमकेवीवाई योजना के तहत सीपीआईटी कंपनी के कर्मचारियों की ओर से प्रशिक्षण के नाम पर फर्जीवाड़ा करने के मामले में बुधवार को प्रशिक्षणार्थियों ने उपायुक्त को एक ज्ञापन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

उपायुक्त को दिए ज्ञापन में प्रशिक्षण लेने वाली महिलाओं संतोष कौर, बलमीत, अलका, मनजीत, मधुबाला, मोना, ममता, सोनिया, परमजीत कौर, लक्ष्मी, मनदीप कौर, बलविंद्र कौर, गुरिंद्र कौर, कुलविंद्र कौर सहित अन्यों ने बताया कि गांव मोरीवाला में सेंटर पर उन्हें एक माह के सिलाई व ब्यूटी पार्लर के प्रशिक्षण देने की बात कही गई थी।
विज्ञापन


इस दौरान 115 महिलाओं व युवतियों ने प्रशिक्षण के तहत फार्म भरे थे। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें प्रशिक्षण देने, सर्टिफिकेट देने तथा काम शुरू करने के लिए दस हजार रुपये की राशि देने की बात भी की गई थी। उन्होंने बताया कि कंपनी की ओर से एक अकाउंट नंबर जारी किया गया था, जिसमें राशि डाली जानी थी। प्रशिक्षणार्थियों का आरोप है कि कंपनी के कर्मचारियों ने उनसे हस्ताक्षर करवा लिए, लेकिन राशि उनके खातों में नहीं डाली। वहीं उन्हें शुरू में ये बताया गया था कि प्रशिक्षण की फीस कुछ नहीं है, जबकि कंपनी के कर्मचारियों ने फार्म में फीस के सामने का कॉलम खाली छोड़ दिया, ताकि बाद में अपनी मर्जी से फीस भर लें। प्रशिक्षणार्थियों ने उपायुक्त से गुहार लगाई है कि उक्त मामले की जांच की कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed