फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sirsa news,corona vaccination

26 केंद्रों पर 1085 स्वास्थ्य कर्मियों को लगाई कोरोना वैक्सीन

Mon, 25 Jan 2021 10:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
sirsa news,corona vaccination
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को वैक्सीनेशन डे मनाया गया। 26 स्वास्थ्य केंद्रों पर दिनभर में 1085 कर्मियों को वैक्सीन लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक कुल 3641 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जबकि 6533 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाने का टारगेट तय किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को नागरिक अस्पताल सहित सीएचसी और पीएचसी केंद्रों पर वैक्सीन लगाई गई, जिनमें सरकारी स्वास्थ्यकर्मी, आशा वर्कर्स और निजी अस्पतालों के स्टाफ की ओर से वैक्सीन लगवाई गई। विभाग की ओर से 1170 का टारगेट रखा गया था। कई केंद्रों पर कम स्वास्थ्यकर्मी वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे। जिस कारण तय टारगेट पूरा होने में कमी रह गई।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के एक केंद्र पर लगाई जाएगी वैक्सीन
वैक्सीनेशन डे के बाद अब नागरिक अस्पताल में बने केंद्र में स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। जिसके लिए यहां पर स्टाफ भी उपस्थित रहेगा। अधिकारियों के अनुसार अगर कोई निजी अस्पताल का कर्मी या आशा वर्कर को वैक्सीन लगवानी हैं तो वह नागरिक अस्पताल में पहुंचकर लगवा ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को नहीं मिला कोई संक्रमित
सोमवार को भी शहर में कोरोना का कोई भी मामला सामने नहीं आया। सोमवार को 793 के सैंपल लिए गए। जिनमें से 783 के रिजल्ट अभी पेंडिंग है। जिले में अब 8 हजार 38 मरीज कोरोना पॉजिटिव आए थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 2 लाख 7 हजार 606 मरीजों के कोरोना सैंपल लिए गए थे। कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का फीसदी 98.14 हो चुका है।

सोमवार को कोरोना वैक्सीनेशन डे मनाया गया है। 26 केंद्रों पर कुल 1085 स्वास्थ्य कर्मियों ने वैक्सीन लगाई है। जल्द टारगेट पूरा कर लिया जाएगा। आदेशों के बाद ही दूसरे चरण का आरंभ किया जाएगा, जिसमें पुलिसकर्मी और सफाई कर्मचारी शामिल किए जाएंगे।
- डॉ. बालेश बांसल, प्रतिरक्षण अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed