फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sirsa news,A female broker associated with the embryo investigation gang was arrested from moga punjab

पंजाब के मोगा से भ्रूण जांच गिरोह से जुड़ी महिला दलाल को किया गिरफ्तार

Mon, 12 Jul 2021 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
sirsa news,A female broker associated with the embryo investigation gang was arrested from moga punjab
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पंजाब के मोगा में दबिश देकर भ्रूण जांच करने वाले गिरोह से जुड़ी एक महिला दलाल को काबू किया है। हालांकि गिरोह की मुखिया महिला मौके से से फरार हो गई। टीम ने आरोपी महिलाओं व लैब संचालक के खिलाफ मोगा पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

जिला पीएनडीटी अधिकारी डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. बुधराम ने सोमवार को बताया कि सिविल सर्जन डॉ. मनीष बांसल को भ्रूण जांचने मामले की सूचना मिली थी। जिसके बाद डॉ. हरसिमरन सिंह, ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार राहुल राठी व एक अन्य फर्जी ग्राहक बनाकर पंजाब के बाजाखाना में वीरपाल कौर उर्फ कुलवंत कौर के पास पहुंचे। जिसने डिकोय ग्राहक से 35 हजार रुपये लिए। इसके बाद वह डिकोय को लेकर मोगा में रानी उर्फ रमा के घर गई। जहां वीरपाल कौर को 32,500 रुपये दिये, उनमें से आरोपित रानी से 25 हजार रुपये ले लिए। गर्भवती डिकोय को मोगा के मित्तल लैब से टेस्ट करवाने को कहा। वहां उसका अल्ट्रासांउड करवाया, जिसके बाद रानी ने उसे बताया कि उसके गर्भ में लड़का है। जब डिकोय वापस टीम के पास पहुंची तो इशारा मिलने के बाद टीम ने वीरपाल कौर को काबू कर लिया जबकि रानी मौके से फरार हो गई। वीरपाल कौर से 7500 रुपये बरामद किए हैं। वहीं, मित्तल लैब के सेल्स काउंटर में से 500 रुपये बरामद किए है।
विज्ञापन

एक सप्ताह में दूसरी कार्रवाई
स्वास्थ्य विभाग सिरसा की गर्भस्थ भ्रूण की लिंग जांच करने वाले गिरोह के खिलाफ एक सप्ताह में यह दूसरी कार्रवाई है। इससे पहले बीती पांच जुलाई को सिरसा व फतेहाबाद की टीम ने मिलकर पंजाब के मलेर कोटला के बासोड़ में दबिश दी थी जहां से रतिया निवासी एक महिला को काबू किया था। आरोपित महिला के कब्जे से पुलिस ने 27000 बरामद किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed