{"_id":"63e9d682ef0624bc470798fb","slug":"sirsa-man-accused-of-abducting-girl-committed-suicide-in-jail-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa: लड़की भगाने के आरोपी मंगलामुखी ने जेल में की आत्महत्या, दो दिन पहले भेजा गया था जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa: लड़की भगाने के आरोपी मंगलामुखी ने जेल में की आत्महत्या, दो दिन पहले भेजा गया था जेल
Mon, 13 Feb 2023 11:49 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 13 Feb 2023 11:49 AM IST
सार
तीन दिन पहले एक 15 वर्षीय किशोरी को मंगलामुखी समन्या भगाकर अपने साथ ले गया था। मंगलामुखी ने उसका जेंडर बदलकर उसके साथ शादी करवाने की भी उनके परिजनों को धमकी दी थी। जिसके बाद किशोरी के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरसा में लड़की भगाने के आरोपी को दो दिन पहले पुलिस ने काबू कर जेल भेजा था। आरोपी ने रविवार रात को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया है। मृतक के परिजन अभी नागरिक अस्पताल में हैं।
जानकारी के अनुसार, तीन दिन पहले एक 15 वर्षीय किशोरी को मंगलामुखी समन्या भगाकर अपने साथ ले गया था। मंगलामुखी ने उसका जेंडर बदलकर उसके साथ शादी करवाने की भी उनके परिजनों को धमकी दी थी। जिसके बाद किशोरी के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। मंगलामुखी समाज के लोगों को इस मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने आरोपी का सुराग लगाना शुरू कर दिया। मंगलामुखी समाज के लोग उसे बरनाला से पकड़कर ले आए और पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान किशोरी को भी उससे बरामद कर लिया था। पुलिस ने मंगलामुखी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। यहां पर मंगलामुखी समन्या ने चुन्नी से जेल के बैरक में फंदा लगाकर रविवार रात को आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसके शव को उताकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया है। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है ।