फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sirsa, jatt, hindi, news

अनुमति की फांस में उलझकर रह गए नेता

Wed, 08 Jun 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , सिरसा
ब्यूरो / अमर उजाला , सिरसा Updated Wed, 08 Jun 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
जाट आरक्षण की मांग को लेकर अन्य जिलों में धरना प्रदर्शन जारी है वहीं सिरसा में जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने आठ जून से रामपुरा ढिल्लो में धरना देने का ऐलान किया था पर धरने की अनुमति और रामपुरा ढिल्लों के ग्रामीणों के विरोध की फांस में नेता ऐसे उलझे की उन्हें मजबूरन बुधवार क ा धरना अस्थाई रूप से अस्थगित करना पड़ा। जाटों वीरवार को फिर से अपने समुदाय की बैठक बुलाई है साथ ही अनुमति के लिए शपथ पत्र तक तैयार किए हैं। इस बार धरना नाथूसरी चोपटा क्षेत्र के ही किसी गांव से शुरू किया जाएगा, जिसका नाम अभी तक उजागर नहीं किया है। 
विज्ञापन


    जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने पहले पांच जून से धरना देने का ऐलान किया था पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के कहने पर धरना आठ जून से रामपुरा ढिल्लो में करने की घोषणा की गई। उधर प्रशासन ने कहा कि जो भी युवा आंदोलन में शामिल होगा वह सरकारी नौकरी के लिए आवेदन नहीं कर सकेगा। चोपटा के अधिकारियों ने गांव रामपुरा का मंगलवार का दौरा किया तो ग्रामीणों ने लिखकर दे दिया कि धरना गांव में नहीं होने देंगे। ऐसे में संघर्ष समिति के समक्ष असमंजस की स्थिति पैदा हो गई एक ओर प्रशासन ने अवकाश की बात कहकर अनुमति देेने से इंकार कर दिया तो दूसरी ओर रामपुरा ढिल्लो के ग्रामीणों ने साफ कर दिया कि वे अपने गांव से धरना शुरू नहीं होने देंगे। बुधवार को समिति  ने प्रशासन से धरने के लिए अनुमति लेने की पूरी तैयारी कर ली थी कि समिति के कोषाध्यक्ष की ताई का निधन हो गया। ऐसे मे सब उनके अंतिम संस्कार में चले गए। बताया गया कि वीरवार को समिति का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम के पास जाकर अनुमति के लिए आवेदन करेगा। हाईकोर्ट की शर्त के अनुसार समिति ने शपथ पत्र तक तैयार करवा लिए है। कोर्ट का आदेश है कि धरना प्रदर्शन के लिए केवल उन्हें ही अनुमति दी जाए जो इस बात का शपथ पत्र देेेंगे की धरना प्रदर्शन के दौरान अगर कोई नुकसान हुआ तो उसकी वे भरपाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed