{"_id":"cf1dff6e9d2f52fb1ded4188a5a813ec","slug":"sirsa-is-differentiated-with-government-abhay-chautala-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा के साथ भेदभाव कर रही है सरकार : अभय चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा के साथ भेदभाव कर रही है सरकार : अभय चौटाला
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं ऐलनाबाद से विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि जिस तरह से पिछले दस सालों से कांग्रेस ने अपने राज में सिरसा जिले के साथ भेदभाव किया है भाजपा सरकार भी उसी राह पर चल रही है।
विज्ञापन
उन्होंने शनिवार को अपने तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन गांव मैहनाखेड़ा से होते हुए गांव चिलकनी, भूरटवाला,पोहडक़ा, मीठी सुरेरां, खारी सुरेरां आदि के ग्रामीणों से बातचीत की।
विज्ञापन
अभय चौटाला के समक्ष जब ग्रामीणों ने बिजली-पानी से संबंधित समस्याएं रखी तो उन्होंने कहा कि आपका राज नहीं है। बावजूद इसके हम आपकी आवाज विधानसभा में लगातार उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को किसानों के दर्द के बारे में कुछ भी नहीं पता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पेंशन के मामले में भी बुजुर्गो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि इनेलो के राज में पेंशन बुजुर्गों को घर बैठे मिला करती थी।
उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में हर वर्ग परेशान है। इसलिए अब आने वाले चुनावों में इनेलो समर्थित उम्मीदवारों को जीताने के लिए एकजुट हो जाओ।
भाजपा के खिलाफ एक ही नारा सारे गांव में देने का निर्णय लो कि न वोट देंगे और न ही बिजली का बिल भरेंगे।
दौरे में उनके इनेलो जिलाध्यक्ष पद्म जैन, विधायक मक्खन लाल सिंगला, विधायक रामचंद्र कंबोज, पूर्व मंत्री भागीराम, उपाध्यक्ष जसबीर सिंह जस्सा, कृष्णा फौगाट, विनोद बैनीवाल, अभय सिंह खोड, महावीर शर्मा, कश्मीर सिंह करीवाला, सुभाष नैन आदि रहे।