{"_id":"64a331fe0494285cb702c1e6","slug":"sirsa-husband-and-pregnant-wife-died-in-a-road-accident-near-village-in-punjab-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident: पंजाब के गांव लंबी के पास पति व गर्भवती पत्नी की सड़क हादसे में मौत, एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident: पंजाब के गांव लंबी के पास पति व गर्भवती पत्नी की सड़क हादसे में मौत, एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार
Tue, 04 Jul 2023 02:10 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, ओढां, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, ओढां, सिरसा (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 04 Jul 2023 02:10 AM IST
सार
दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल जगप्रीत व नवदीप को अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। सोमवार दोपहर को शव पहुंचे। पति-पत्नी का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार हुआ। शिशु को मिट्टी दी गई।
विज्ञापन
मृतक दंपती का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब के गांव लंबी के पास सड़क दुर्घटना में सिरसा के गांव घुंकावाली निवासी करीब 27 वर्षीय जगप्रीत सिंह व उसकी गर्भवती पत्नी नवदीप कौर की मौत हो गई। दंपती के शव सोमवार दोपहर जब गांव में पहुंचे तो गांव में मातम पसर गया। पति-पत्नी दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया, जबकि शिशु को अलग से मिट्टी दी गई।
विज्ञापन
गांव घुंकावाली निवासी जगप्रीत सिंह रविवार सुबह गर्भवती पत्नी नवदीप कौर के साथ कार में पंजाब के मलोट में स्थित अपने ससुराल के लिए निकला था। जब उनकी कार खुडियां रोड पर गांव लंबी के पास पहुंची तो एक ट्रक ने चपेट में ले लिया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल जगप्रीत व नवदीप को अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
इस घटना की सूचना जैसे ही जगप्रीत के ससुराल व गांव घुंकावाली में पहुंचीं, तो परिजन मौके पर पहुंचे। गर्भवती नवदीप कौर की कुछ ही दिनों बाद डिलीवरी होने वाली थी। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार दोपहर को गांव घुंकावाली में दोनों के शव पहुंचे तो गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन
पति-पत्नी का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया, जबकि मृत शिशु को अलग से मिट्टी दी गई। इस दुर्घटना मेें लंबी पुलिस ने मृतक के पिता प्रेम के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इकलौता बेटा था जगप्रीत, दो वर्ष पहले हुई थी शादी
मृतक जगप्रीत अपने पिता प्रेम का इकलौता बेटा था। जगप्रीत की शादी करीब 2 वर्ष पूर्व ही मलोट के गांव भाईकेरा निवासी नवदीप कौर के साथ हुई थी। रविवार को जगप्रीत अपनी पत्नी नवदीप कौर को डिलीवरी के लिए अपने ससुराल में छोडऩे जा रहा था।