फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sirsa, hindi news, sarpanch, voter, cusion, sirsa

गांव कृपाल पट्टी में रीना कौर ने अपनी चचेरी बहन को दो वोटों से हराकर जीती सरपंची

Mon, 26 Sep 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Mon, 26 Sep 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
sirsa, hindi news, sarpanch, voter, cusion, sirsa
वोट - फोटो : bureau
गांव कृपाल पट्टी में अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित सरपंच पद के लिए हुए रविवार को हुए उपचुनावों में रीना कौर ने अपनी चचेरी बहन कुलविंद्र कौर को महज दो वोटों से हराकर जीत हासिल की। इस पद के लिए हुए कड़े मुकाबले में जहां रीना कौर को 200 वोट मिले, वहीं कुलविंद्र कौर को 198 वोट मिले। गांव में कुल 422 वोटों में से 398 वोट पोल हुए थे।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि गत जनवरी माह में हुए आम चुनावों के समय गांव कृपाल पट्टी में अनुसूचित जाति की कोई भी महिला 21 वर्ष आयु की नहीं थी जिसके चलते यहां चुनाव नहीं हो पाए। अब उपचुनावों में गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में चौकीदार जीत सिंह की पुत्री रीना कौर और गांव में सफाई मजदूर बंता सिंह की पुत्री कुलविंद्र कौर के बीच सीधा मुकाबला हुआ। जीत सिंह और बंता सिंह दोनों ंसगे भाई हैं। रीना कौर की दसवीं कक्षा में सप्लीमेंट्री आई है। वहीं कुलविंद्र कौर जहां आठवीं कक्षा पास है। जैसे ही चुनाव अधिकारियों ने चुनाव परिणामों की घोषणा की तो कुलविंद्र कौर का गम बाहर आ गया। इधर, जैसे ही रीना कौर की जीत की खबर बाहर आई, मतगणना केंद्र के बाहर खड़े उनके सैकड़ों समर्थकों ने पूर्व सरपंच देवेंद्र सिंह हुंदल के नेतृत्व में पटाखे छुड़ाकर खुशी व्यक्त की। उन्होंने एक दूसरे को जीत की बधाई देते हुए वाहेगुरु का शुक्र किया। बाद में सभी इस जीत के लिए गुरुद्वारे में माथा टेकने चले गए।
विज्ञापन


इधर, गांव मूसली में इकलौते पंच पद के लिए हुए चुनावों में मनिंद्र पुत्र सुल्तान सैनी ने विकास पुत्र भागीराम को 31 वोटों से हराया। इस वार्ड में कुल 96 वोटों में से 91 वोट डाले गए, जिसमें से मनिंद्र को 61 और विकास को 30 वोट मिले। वहीं गांव केसुपुरा में किरणबाला पत्नी सुखदेव सिंह ने सुरजीत कौर पत्नी परमजीत सिंह को 14 वोटों से हराया। इस वार्ड में कुल 163 वोट थे जिसमें से 154 वोट डाले गए जिसमें से किरणबाला को 84 तथा सुरजीत कौर को 70 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed