{"_id":"5755be0b4f1c1b0a1d9c56a7","slug":"sirsa-hindi-news-saktakheda-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"सकताखेड़ा पंचायत आज अवैध कनेक्शनों पर ठोकेगी जुर्माना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सकताखेड़ा पंचायत आज अवैध कनेक्शनों पर ठोकेगी जुर्माना
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
Updated Mon, 06 Jun 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
गांव सकताखेड़ा के ग्रामीण पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। सोमवार को ग्रामीण एसडीएम संगीता तेत्रवाल से मिले। उन्हें बताया कि वे पिछले तीन माह से मोल के पानी पर जीवन गुजार रहे हैं। पंचायत के अनुसार पेयजल समस्या सालों पुरानी है। उन्होंने बताया कि यह समस्य अवैध कनेक्शनों के कारण है। इसी बाबत पंचायत मंगलवार को सभा करेगी, जिसमें अवैध कनेक्शन धारकों के खिलाफ प्रस्ताव पारित करेगी और अवैध कनेक्शन करने पर 5100 रुपये का जुर्माना होगा।
ग्रामीण इंद्रजीत धारणियां, संजय कुमार, शिव कुमार, अशोक कुमार, विष्णु ने बताया कि उनके गांव में जलघर बना हुआ है। इसके बावजूद उन्हें पीने का पानी नहीं मिल रहा। उनके घर गांव के बीचोबीच हैं। लेकिन हालात यह है कि उन्हें तीन माह से पानी नहीं मिल रहा है। वे कई दफा पंचायत तथा जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काट चुके हैं। लेकिन आज तक उन्हें पानी नहीं मिला है। मजबूरन वे पंजाब के गांव वडिंगखेड़ा से पानी के टैंकर मंगवा रहे हैं। पांच हजार लीटर का एक टैंकर उन्हें तीन सौ रुपये में मिलता है। जोकि महज तीन दिन चलता है। सोमवार को ग्रामीण एसडीएम संगीता तेत्रवाल से मिले। एसडीएम ने पूछा पानी क्यों नहीं मिल रहा? ग्रामीणों ने बताया कि जलघर में पानी है कि लेकिन मार्ग में इतने नाजायज कनेक्शन हैं कि घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा। पिछले दिनों जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने गांव का दौरा करके नजायज कनेक्शन धारकों को कनेक्शन बंद करने की चेतावनी दी थी, इसके बावजूद भी कोई असर नहीं हुआ। कनेक्शन निरंतर जारी हैं, उन्हें पीने का पानी तक नहीं मिल रहा।
मैं भी खरीदकर पी रहा हूं
गांव में पेयजल की कमी पुरानी समस्या है। जो अब गंभीर हो चुकी है। मैं भी पिछले तीन सौ रुपये पानी का टैंकर ले रहा हूं। समस्या का मूल कारण नाजायज कनेक्शनों की भरमार होना है। विभाग के साथ मिलकर हम अभियान चलाएंगे। मंगलवार को सभा होगी। एक प्रस्ताव पारित किया जाएगा, ताकि अवैध कनेक्शन होने पर संबंधित को 5100 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
यादविंद्र सिंह, सरपंच, सकताखेड़ा
गांव सकताखेड़ा में इतने नाजायज कनेक्शन हैं, कि घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इससे लोग सब्जियां उगाते हैं। पंचायत के साथ मिलकर अभियान चलाएंगे। पानी की कमी नहीं है।
सतपाल रोज, कनिष्ठ अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग, डबवाली