फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sirsa, hindi news, nagar parisad, election, sirsa

नप चुनाव के लिए अंतिम दिन नामांकनों की भरमार

Wed, 14 Sep 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Wed, 14 Sep 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
sirsa, hindi news, nagar parisad, election, sirsa
Election Commissioner of India - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को नामांकन जमा करवाने के अंतिम दिन लघु सचिवालय के कमरा नंबर 40 में उम्मीदवारों के साथ-साथ उनके समर्थकों की भीड़ सुबह 10 बजे से लेकर देर रात तक लगी रही। अंतिम दिन नामांकन करने वालों की संख्या सौ पार कर गई। दोपहर तक ही 80 आवेदन हो गए थे। इससे पूर्व 43 नामांकन हुए थे।
विज्ञापन

आज अंतिम दिन दोपहर अढ़ाई बजे तक 80 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन जमा करवा दिए हैं, जबकि अभी भी कमरे में नामांकन जमा करवाने वालों की कतार लगी हुई है। नामांकन जमा करवाने के लिए तक बजे तक का समय निर्धारित है, लेकिन यह प्रक्रिया तब तक चलेगी, जब तक सभी उम्मीदवारों के नामांकन जमा नहीं हो जाते। नामांकन जमा करवाने की होड़ उम्मीदवारों में ऐसी थी कि 11 बजे से पहले ही उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ आने शुरू हो गए। अंतिम दिन भारी भीड़ उमड़ने की आशंका के मद्देनजर आज पुलिस प्रशासन का भी पूरा बंदोबस्त किया हुआ था। आज नामांकन जमा करवाने के लिए बीजेपी, इनेलो व कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता भी अपने-अपने समर्थक उम्मीदवारों के साथ उपस्थित रहे। इनमें बीजेपी से प्रो. गणेशीलाल, अमन चोपड़ा, यतिंद्र सिंह एडवोकेट, इनेलो के विधायक मक्खन लाल सिंगला, पदम जैन, कांग्रेस से होशियारीलाल शर्मा, भूपेश मेहता व आनंद बियानी उपस्थित रहे। आज नामांकन जमा करवाने वालों में इनेलो समर्थित प्रत्याशी वार्ड  14 से मनीष सिंगला, 28 से सुमनलता बामनिया, 31 से किरणबाला, 8 से मोहित शर्मा, 17 से शशि कुमारी, 3 से हितेंद्र अरोड़ा, 4 से जितेंद्र मेहता, 22 से कुलदीप कौर, 16 से तन्नु, 20 से दिव्या तंवर, 18 से वीना रानी ने नामांकन जमा करवाया।
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों में वार्ड नं. 21 से सुरेंद्र सिंह छिंदा, 31 से बबीता रानी, 11 से सुनीता इंसा, 7 से कमल कुमार, 24 से मनमोहन मिढा, 23 से सुधीरज, 1 से राजेंद्र उर्फ राजू एमसी, 3 से वीना सचदेवा, 19 से नीतू सोनी, 22 से बलजीत कौर, 6 से सावित्री ने अपना नामांकन जमा करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों में वार्ड नं. 11 से गुरजिंद्र सूर्या इंसा, 2 से सुनीता रानी, 24 से राजेंद्र गुर्जर, 5 से सुमन शर्मा, 10 से रेखा सुखरालिया, 19 से भावना शर्मा, 9 से भालचंद भाटीवाल, 1 से सरोज रानी, 4 से राजसिंह ने, हलोपा समर्थित प्रत्याशियों में वार्ड नं. 9 से सुभाष चौधरी, 10 से अंग्रेज बठला, 8 से शिव नारायण सिंह, 18 से संतोष रानी, 16 से मेघा खुराना ने नामांकन जमा करवाया। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवारों में वार्ड नंबर दो से आयुष वर्मा, वार्ड नं. 8 से सुखविंद्र सिंह बराड़, 12 से निर्दलीय संजय कुमार, 9 से निर्दलीय पुनीता रानी, 18 से निर्दलीय रेणु बाला बरोड़, 30 से गोपाल, 26 से छिंद्र कौर, 11 से संगीत सेठी, 25 से राजकुमार, 6 से सावित्री, 3 से राकेश जोशी, 5 से अमन खट्टर, 27 से मुकेश, 7 से रीना सेठी ने अपना नामांकन जमा किया। इनके अतिरिक्त वार्ड नं. 31 से सुमित्रा, 24 से रोशन, 6 से अमनदीप कौर टक्कर, वार्ड नं. 8 से कृष्ण शर्मा, 29 से अनीता सचदेवा, 7 बलदेव सहगल, 24 से जगजीत सिंह, 13 से रोशनी ने भी अपने-अपने नामांकन जमा करवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed