फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sirsa, hindi news, jattt, sirsa

रामपुरा ढिल्लों के ग्रामीण बोले, गांव में नहीं होने देंगे जाट आरक्षण के लिए धरना-प्रदर्शन

Wed, 08 Jun 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Wed, 08 Jun 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
sirsa, hindi news, jattt, sirsa
आरक्षण - फोटो : bureau
जाट आरक्षण संघर्ष समिति सिरसा की ओर से गांव रामपुरा ढिल्लों में धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा का ग्रामीणों ने विरोध जताया है। ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार कंवल सिंह यादव व चोपटा थाना प्रभारी परमजीत सिंह को लिखित में इसकी शिकायत दी है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि हम नहीं चाहते कि हमारे गांव में धरना-प्रदर्शन हो। उन्होंने प्रशासन से मांग किया है कि उनके गांव में जाट आरक्षण की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन की अनुमति न दी जाए।
विज्ञापन



    गौरतलब है कि मंगलवार सुबह गांव रामपुरा ढिल्लों के ग्रामीणों को समाचार-पत्रों के माध्यम से पता चला कि जाट आरक्षण की मांग को लेकर उनके गांव में धरना-प्रदर्शन की जाट आरक्षण संघर्ष समिति के सदस्यों ने इच्छा जता रहे हैं। इस पर ग्रामीणों ने गांव की मुख्य चौपाल में एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में जिला प्रशासन की तरफ से नायब तहसीलदार कंवल सिंह यादव व चोपटा थाना प्रभारी परमजीत सिंह को बुलाया गया और अपना विरोध जताते हुए कहा कि वे नहीं चाहते कि उनके गांव में किसी भी प्रकार का धरना-प्रदर्शन हो।
विज्ञापन


ग्रामीण पूर्व सरपंच रणधीर सिंह, पूर्व सरपंच राजेंद्र ढिल्लों, पूर्व सरपंच रामकिशन, मस्ताना ढिल्लों, आत्माराम, दुलीचंद, नंदलाल, दरिया सिंह, भरतसिंह, हरीसिंह, सुभाष, सुरजीत व ईश्वर सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बिल्कुल शांति है और वो किसी भी सूरत में नहीं चाहते कि उनके गांव में कोई प्रदर्शन हो। ग्रामीणों ने कहा कि उनका गांव शांतिप्रिय है और वे नहीं चाहते कि उनके गांव का नाम प्रदेश स्तर पर धूमिल हो। उन्होंने प्रशासन से भी मांग करते हुए लिखित में दिया है कि जाट आरक्षण मामले में उनके गांव में धरना-प्रदर्शन की अनुमति जिला प्रशासन न दें। उधर चोपटा थाना प्रभारी परमजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार को भारी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे और ग्रामीणों की बैठक लेकर उन्हें समझाया कि आरक्षण मामले में गांव में शांति बनाए रखें। इस पर ग्रामीणों ने कहा बाकायदा लिखित में दिया है कि उनके गांव में कोई धरना-प्रदर्शन नहीं होने देंगे। इस बैठक में गांव के सैकड़ों लोग मौजूद थे, जिन्होंने पुलिस को गांव में शांति बनाए रखने का विश्वास दिलवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed