फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sirsa, hindi news, dadu, sirsa

अदालत की अवमानना करने पर जत्थेदार बलजीत सिंह दादू को सजा

Thu, 16 Jun 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो / अमर उजाला, सिरसा Updated Thu, 16 Jun 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
अदालत के आदेश की अवहेलना के मामले में डबवाली अदालत ने सिख धर्म प्रचारक एवं जत्थेदार दमदमा साहिब बलजीत सिंह दादू को दोषी करार देते हुए अंडर गॉन व पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

    मामले के अनुसार दिसंबर 2012 को डेरा प्रेमियों व सिख समुदाय के लोगों के बीच गांव घुकांवाली में झड़प हो गई थी। इसके बाद सिखों ने चोरमार नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने सिख धर्म प्रचारक एवं जत्थेदार दमदमा साहिब बलजीत सिंह दादू सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


अदालत समक्ष पेश नहीं होने पर डबवाली कोर्ट ने बलजीत सिंह दादू को भगौड़ा घोषित कर दिया। पुलिस ने जत्थेदार बलजीत दादू को गिरफ्तार कर अदालत समक्ष पेश किया। इसके बाद कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जिला प्रशासन ने बलजीत दादू को सिरसा जेल में रखना सेफ नहीं समझा और उसे हिसार जेल भेज दिया गया। एक दिन जेल में रहने के बाद सत्र अदालत ने दादू को जमानत दे दी। रोड जाम मामले में अदालत को जत्थेदार बलजीत सिंह दादू के खिलाफ कोर्ट सबूत नहीं मिला और सबूत के अभाव में कोर्ट ने आरोपियों को बरी कर दिया। हालांकि अदालत के आदेश की अवहेलना करने का केस कोर्ट में चलता रहा। बुधवार को अदालत ने जत्थेदार बलजीत सिंह दादू को दोषी करार देते हुए अंडर गॉन व पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed