फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa-Fatehabad link road becomes a dangerous road

Sirsa News: सिरसा-फतेहाबाद लिंक रोड बनी खतरे की राह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Sirsa-Fatehabad link road becomes a dangerous road
डिंग मंडी। सिरसा को फतेहाबाद से जोड़ने वाली मेहूवाला गांव से डिंग मंडी तक का लिंक रोड इन दिनों बदहाली के दौर से गुजर रहा है। यह सड़क इतनी जर्जर हो चुकी है कि वाहन चालकों का इस पर सफर करना खुद को जोखिम में डालने जैसा है। जगह-जगह पड़े गहरे गड्ढे अब हादसों को न्योता दे रहे हैं।
विज्ञापन

सड़क दोनों किनारों से टूट चुकी है और हर गुजरते दिन के साथ स्थिति और गंभीर होती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क की वर्षों से मरम्मत नहीं हुई है। बरसात के मौसम में जब गड्ढों में पानी भर जाता है, तो इनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। कई बार वाहन गड्ढों में फंस जाते हैं, जिससे दुर्घटनाएं होती हैं।
विज्ञापन

रोजाना हजारों लोग करते हैं सफर
यह सड़क न केवल ग्रामीणों की दिनचर्या से जुड़ी है, बल्कि इसी मार्ग से स्कूली बच्चे, किसान, मजदूर और दोपहिया वाहन चालक रोजाना सफर करते हैं। बरसात के दिनों में ट्रैक्टर व बाइक चालकों को विशेष दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतों के बाद भी नहीं हुई कोई सुनवाई
ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार इस समस्या को पंचायत और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में डाला, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अधिकारियों की उदासीनता से लोगों में रोष है। गांववासियों का कहना है कि अब जब मानसून सिर पर है, तो उनकी चिंता और बढ़ गई है। यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं हुई, तो हालात और बिगड़ सकते हैं। लोगों की मांग है कि दुर्घटनाओं से बचाव के लिए मानसून से पहले इस सड़क की मरम्मत करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed