{"_id":"57dd9e5a4f1c1b5e48d48a2f","slug":"sirsa-eiec-twelve-year-eye-close-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईआईसी ने जेई से पूछा कब से हो यहां, जई बोला, 12 साल हो गए, ईआईसी ने कहा तभी तो आंखे बंद हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईआईसी ने जेई से पूछा कब से हो यहां, जई बोला, 12 साल हो गए, ईआईसी ने कहा तभी तो आंखे बंद हैं
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
Updated Sun, 18 Sep 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
ईआईसी
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियर इन चीफ (ईआईसी)एके खेत्रपाल शनिवार को पहली बार डबवाली पहुंचे। उन्होंने पंजाब एरिया में रामबाग के नजदीक स्थित डिस्पोजल का दौरा किया। व्यवस्था खराब मिलने पर अधिकारियों को फटकार लगाई।
ईआईसी ने डिस्पोजल में लगी मोटरों के ऊपर छत न होने पर कड़ी आपत्ति जाहिर की। उन्होंने एसडीई भानीराम तथा जेई सतपाल को फटकार लगाई। खेत्रपाल ने कहा कि आपकी लापरवाही के चलते मोटर खराब होती है। अब आगे से अगर ऐसा हुआ तो इसके जिम्मेवार आप होंगे। उन्होंने डिस्पोजल में बने सीवर में जमा गंदगी पर जवाब तलबी की। जेई से पूछा दिन में इसे कितनी बार साफ करते हो? कोई जवाब नहीं मिला। ईआईसी ने पूछ लिया, आप यहां कब से हैं? जेई ने जवाब दिया 12 साल से। जवाब सुनकर ईआईसी ने कहा तभी तो आपने अपनी आंखें बंद की हुई हैं। अगर सीवर साफ हो तो शहर में बने मैनहाल खुद ब खुद साफ हो जाएं। कमी खुद के प्रबंधों में है। उन्होंने एसडीओ को कार्य करवाकर फोटो भेजने के आदेश दिए। इस मौके पर उपस्थित भाजपा नेता देवकुमार शर्मा, विजय वधवा, सुनील जिंदल, रामलाल बागड़ी ने शहर की बिगड़ी सीवरेज तथा पेयजल व्यवस्था पर असंतोष जाहिर करते हुए शिकायत दर्ज करवाई। ईआईसी एके खेत्रपाल ने कहा कि अगर कोई कर्मचारी कार्य में लापरवाही बरतता है तो उसके खिलाफ तुरंत एक्शन लिया जाएगा।
आप तीन बार कह चुके हैं, मैं आपकी बात समझ रहा हूं
भाजपा नेता देवकुमार शर्मा ने ईआईसी से पूछा कि पहले शहर का गंदा पानी पुराने डिस्पोजल में आएगा, फिर पंप सैट के जरिए करीब साढ़े पांच किलोमीटर दूर लोहे की पाइप बिछाकर चौटाला रोड पर बन रहे डिस्पोजल में ले जाया जाएगा। सरकार के पैसे की बर्बादी क्यों? इससे तो बेहतर यही है कि सीवरेज लाइन से नए डिस्पोजल को जोड़ दिया जाए। इससे सरकार के करीब 18 करोड़ रुपये बच जाएंगे। तीन बार अपनी बात दोहरा चुके भाजपा नेता को ईआईसी ने यह कहा कि मै आपकी बात पर विचार करूंगा।
विज्ञापन
यह बोले पंजाब के किसान
किसान अवतार सिंह, जंगीर सिंह, राजेंद्र सिंह ने बताया कि डिस्पोजल से उनकी 200 एकड़ जमीन को पानी लगता है। वे सब्जियां पैदा करते हैं। इसके अतिरिक्त उनके पास कोई चारा नहीं। डिस्पोजल पर एसटीपी बनाया जाए, अगर ऐसा नहीं होता तो डिस्पोजल उठा लिया जाए।
डिस्पोजल या प्रोजेक्ट के संबंध में लोगों ने जो भी समस्याएं रखी हैं, उसके आधार पर उनका इग्जामिन करवाया जाएगा। डिस्पोजल की व्यवस्था सुधारने के आदेश दिए गए हैं। एक माह के भीतर यहां तस्वीर बदली हुई मिलेगी।
एके खेत्रपाल, इंजीनियर इन चीफ, जन स्वास्थ्य विभाग, हरियाणा