{"_id":"66a9e7bbca3e4ca4ba0997db","slug":"sirsa-demand-to-make-raniya-a-sub-division-markets-remain-closed-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa: रानियां को उपमंडल बनाने की मांग, बाजार रहे बंद, धरने पर बैठे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa: रानियां को उपमंडल बनाने की मांग, बाजार रहे बंद, धरने पर बैठे व्यापारी
Wed, 31 Jul 2024 12:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा-रानियां (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा-रानियां (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 31 Jul 2024 12:58 PM IST
सार
नगरपालिका के प्रधान मनोज सचदेवा ने कहा कि उपमंडल की मांग क्षेत्रवासियों की है, रानियां तहसील सभी नियम पूरा करता है, इसके शीघ्र अति शीघ्र उपमंडल का दर्जा दिया जाए।
विज्ञापन
रानियां को उपमंडल बनाने की मांग, बाजार रहे बंद, धरने पर बैठे व्यापारी
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के सिरसा के रानियां को उपमंडल बनाने की मांग को लेकर वकीलों के साथ अब व्यापार मंडल भी आगे आ गया है। बुधवार को व्यापार मंडल के आह्वान पर रानियां के सभी मुख्य बाजार बंद रहे और व्यापारी मुख्य चौक पर धरना देकर बैठ गए। व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव भूवनेश मेहता ने कहा कि रानियां तहसील को उपमंडल का दर्जा दिया जाना क्षेत्रवासियों की वर्षो पुरानी मांग है, जिसे लेकर बार एसोसिएशन 17 जलाई से लगातार धरने पर बैठे हुए है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह पूरे क्षेत्र की मांग है। क्षेत्र के अनेक गांवों के लोगों को अपने उपमंडल स्तर के कार्य करवाने के लिए 60 किलोमीटर दूरी तय करके ऐलनाबाद जाना पड़ता है। जिससे समय की बर्बादी होती है साथ में आर्थिक हानि भी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
सरकार शीघ्र अति शीघ्र रानियां को उपमंडल का दर्जा दें ताकि लोगों को समय की बचत के साथ-साथ आर्थिक हानि भी ना हो। वहीं व्यापार मंडल के युवा प्रधान सोनू ग्रोवर का कहना है कि 31 जुलाई को सभी व्यापारी व दुकानदार अपने-अपने प्रतिष्ठान, दुकानें बंद करके सरकार के प्रति रोष व्यक्त करेगें। ताकि हमारी सांझी उपमंडल की मांग सरकार के कानों तक पहुंचे।
विज्ञापन