फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa: Couple sleeping in a hut in village Jeevan Nagar died under suspicious circumstances

Sirsa: गांव जीवन नगर में झोपड़ी में सोए दंपती की संदिग्ध हालात में मौत, इत्तफाकिया कार्रवाई

Thu, 18 Jan 2024 12:52 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 18 Jan 2024 12:52 AM IST
सार

पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
Sirsa: Couple sleeping in a hut in village Jeevan Nagar died under suspicious circumstances
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के सिरसा के गांव जीवन नगर में मंगलवार रात झोपड़ी में सोए पति-पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सुबह जब आसपास के लोग झोपड़ी में दंपती को उठाने के लिए पहुंचे, तो दोनों मृत मिले। पुलिस ने शवों को नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया। दंपती के तीन बच्चे हैं, जो कि घटना के समय बाहर गए हुए थे। पुलिस ने परिजनों बयान के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार बिहार के गांव अंचल सिमरी बख्तियारपुर, तहसील बेलवास, जिला सहरसा निवासी 42 वर्षीय हिमराज महतो अपनी पत्नी 37 वर्षीय शकीना के साथ फिलहाल जीवन नगर में स्थित एक गोदाम में झोपड़ी बनाकर रह रहा था। वह मजदूरी करता था।
विज्ञापन


मंगलवार रात को वह अपनी पत्नी के साथ झोपड़ी में सो गया। बुधवार सुबह 11 बजे तक दोनों झोपड़ी से बाहर नहीं निकले तो आसपास की झोपड़ी में रहने वाले लोगों ने उन्हें उठाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों मृत पाए। इसके बाद मामले की सूचना जीवन नगर चौकी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। जांच के दौरान शवों पर कोई भी निशान नहीं पाया गया है। हालांकि चिकित्सकों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों का पता लग पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed