{"_id":"57bf43584f1c1b680cd4ff20","slug":"sirsa-cm-150-caror-sub-satation-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"150 करोड़ के तोहफे , कालांवाली उपमंडल का शिलान्यास एक माह करने का वादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
150 करोड़ के तोहफे , कालांवाली उपमंडल का शिलान्यास एक माह करने का वादा
ब्यूरो / अमर उजाला , सिरसा
Updated Fri, 26 Aug 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल खट्टर
- फोटो : buraeau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर वीरवार को आयोजित विकास रैली में कालांवाली पर पूरी तरह से मेहरबान दिखे। उन्होंने क्षेत्र को दिल खोलकर विकास की सौगातें दीं। साथ ही उन्होंने कहा कि मांगपत्र में जो भी बाकी रह गया उसे लिखकर भेजें, उसके लिए भी धनराशि जारी कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कालांवाली को उपमंडल का एक माह में शिलान्यास करने के साथ साथ कालांवाली, रोड़ी व ग्रामीण क्षेत्रों के लिए करीब 150 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की।
कालांवाली विधानसभा क्षेत्र की ओर से रैली के संयोजक राजेंद्र सिंह देसूजोधा ने मांगपत्र मुख्यमंत्री के सौंपा जिसे मुख्यमंत्री ने पढ़ा। अपने भाषण के समापन पर उन्होंने मांगपत्र उठाया और एक के बाद एक घोषणा करते गए। उन्होंने मांगपत्र की सारी मांगें स्वीकार करते हुए यहां तक कहा कि अगर क्षेत्र की कोई मांग रह गई है तो लिखकर भिजवा देना धनराशि जारी कर दी जाएगी।
तारूआना की जमीन मिलते ही बनेगा गर्ल्स कॉलेज
पहली मांग कालांवाली को उपमंडल का दर्जा देने की थी इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार ने चुनाव को लेकर घोषणा तो कर दी थी पर किया कुछ नहीं था, सारी गलती पिछली सरकार की ही रही। एक माह के दौरान कालांवाली उपमंडल का शिलान्यास कर दिया जाएगा। कालांवाली में खेल स्टेडियम की मांग पर उन्होंने कहा कि नगर पालिका स्टेडियम के लिए भूमि उपलब्ध करवाए सरकार सारा खर्च वहन करेेगी। लड़कियों के लिए कॉलेज की मांग पर उन्होंने कहा कि आठ से दस एकड़ की जरूरत है तारूआना की दस एकड़ जमीन मिलते ही कॉलेज बनावा दिया जाएगा।
विज्ञापन
कालांवाली बस स्टैंड को तीन करोड़
उन्होंने कालांवाली में बस स्टैंड का निर्माण करने के लिए तीन करोड़ रुपये, कालांवाली मंडी में पीएचसी को सीएचसी बनाने, मलड़ी गांव में 18 मरला भूमि पर पीएचसी को पक्का बनवाने, कालांवाली से ओढ़ां रोड को चार से सात मीटर बढ़ाने के लिए 15 करोड़ रुपये देने, कालांवाली-रोड़ी रोड पर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए 30 करोड़ और तख्तमल रेलवे रोड पर अंडरब्रिज बनवाने के लिए पांच करोड़ रुपये देने की घोषणा की।
गोशालाओं को पांच-पांच लाख
मुख्यमंत्री ने श्रीकृष्ण गोशाला अज्ञैर नंदबाबा गोशाला अस्पताल के लिए पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कालांवाली में नई गैस एजेंसी के प्रस्ताव के बाद खोलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने ओढ़ां रोड़ वार्ड नंबर 2, 3, 4 के लिए बूस्टिंग स्टेशन बनाने के लिए एक करोड़ रुपये, कालांवाली के आसपास जहां भी 10 एकड़ जमीन उपलब्ध होगी वहां पर नंदीशाला बनाने की घोषणा की। उन्होंने कालांवाली हुडा क्षेत्र में कम्यूनिटी हॉल के लिए जगह उपलब्ध करवाने पर बनाने की घोषणा की।
रोड़ी-कालांवाली को पांच-पांच करोड़ अतिरिक्त
गांव गदराना में जमीन उपलब्ध होने पर खेल स्टेडियम बनाने, टेक्सटाइल नीति के तहत कालांवाली मंडी में कपास उद्योग लगाने की भी घोषणा की। उन्होंने कालांवाली के ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई व सड़कों के लिए रखी गई मांग पर विवरण भेजने के लिए कहा। उन्होंने गांव भावदीन में दो एकड़ पंचायत जमीन उपलब्ध करवाने पर पीएचसी बनवाने, दड़बी व लहंगेवाला में पशु अस्पताल का नया भवन बनवाने की भी घोषणा की। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री हरियाणा ने रोड़ी व कालांवाली कस्बे के विकास कार्य के लिए पांच-पांच करोड़ रुपये तथा हलके के सभी गांवों के लिए 10 करोड़ रुपये की राशि विकास कार्यों के लिए देने की घोषणा की।
आईटीआई का किया उद्घाटन
उन्होंने इससे पूर्व कालांवाली में रैली स्थल पर सात करोड़ 32 लाख 26 हजार रुपये की लागत से नव निर्मित आईटीआई भवन रानियां का उद्घाटन, 13 करोड़ 36 लाख 76 हजार रुपये की लागत से नव निर्मित 13 एमएलडी वाटरवर्क्स सेक्टर-19 सिरसा का उद्घाटन किया। उन्होंने इस अवसर पर चार करोड़ 15 लाख 33 हजार रुपये की लागत से बनने वाले तहसील भवन रानियां, चार करोड़ 58 लाख 55 हजार रुपये की लागत से बाल भवन से परशुराम चौक तक बनने वाली सीसी सड़क के निर्माण की आधारशिला, चार करोड़ 83 लाख 30 हजार रुपये की लागत से बठिंडा रोड से चौटाला रोड वाया एनएच-9 डबवाली तक बनने वाले बाईपास रोड तथा तीन करोड़ छह लाख 68 हजार रुपये की लागत से कालांवाली में बनने वाले तीन वे बस स्टैंड की आधारशिला रखी।