फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa Club elections to be held after three days, politics heats up

Sirsa News: तीन दिन बाद होगा सिरसा क्लब का चुनाव, राजनीति गरमाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Sirsa Club elections to be held after three days, politics heats up
सिरसा। सिरसा क्लब के चुनाव एक बार फिर चर्चाओं में हैं। जहां पिछली बार राजनीतिक हस्तक्षेप की वजह से यह चुनाव विवादों में रहा था। इस बार आपसी फूट के कारण चर्चाओं में है। सामाजिक ताने बाने और शहर विकास की दिशा को गति देने के लिए बनाया गया मौअजिज लोगों का क्लब अब राजनीतिक पृष्ठभूमि आधारित लोगों की दावत की भेंट चढ़ गया है।
विज्ञापन


एक बार फिर पिछली बार के निवर्तमान पदाधिकारी मैदान में है जो एक दूसरे पर लालछन लगाते नजर आते हैं। कहीं सिरसा क्लब को पुन:जीवंत करने की दिशा में कोई बात करता हुआ नजर नहीं आता है। तीन दिन मतदान के लिए शेष हैं। हर कोई अपनी जीत की दिशा में चाय और कॉफी टेबल सजाता नजर आता है तो कोई डिनर पर अपने पक्ष में माहौल बनाने में लगा हुआ है।
विज्ञापन


पहली बार सीधे तौर पर चुनाव प्रचार को बैन किया गया है, ताकि सिरसा क्लब में फैली अव्यवस्था और असांविधानिक गतिविधियों का शहर के लोगों को पता न चले। क्योंकि क्लब से राजनीतिक लोगों के साथ व्यापारिक, सामाजिक व अन्य प्रबुद्ध व्यक्ति जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




950 सदस्य करेंगे मतदानसिरसा क्लब के 10 दिसंबर को होने वाले चुनाव का मंच सज चुका है। सुबह 10:30 से सिरसा क्लब में चुनाव होंगे और 950 सदस्य मतदान करेंगे। चुनावों को राजनीतिक रंग देने का काम गुप्त बैठकों के माध्यम से किया जा रहा है। कांग्रेस से ज्यादा सक्रियता इनेलो, जेजेपी, भाजपा व हलोपो में देखने को मिल रही हैं। नए बनाए गए वोटों में भी हलोपा, भाजपा नेताओं के करीबियों व समर्थकों के वोट बनाए गए है। 62 वोट इस बार नए बने हैं और यह वोट इस बार चुनावों में अहम भूमिका निभाने वाले हैं।


ये प्रत्याशी हैं मैदान में

वरिष्ठ उपप्रधान पद - कृष्ण कुमार कालड़ा व अमित गोयल एडवोकेट

उपप्रधान पद - सुरेंद्र साहुवाला अशोक कुमार मक्कड़ व साहिल बांसल

सचिव पद- शिवराज पुरी, राजन बावा व निवर्तमान सचिव राजेश गोयल

संयुक्त सचिव पद - सिकंदर खट्टर व राजन मेहता

कोषाध्यक्ष पद- संजय गोयल एडवोकेट, अतुल रातुसरिया व निवर्तमान कोषाध्यक्ष नकुल मोहंता

----

महिलाओं के वोट भी रहेंगे

सिरसा क्लब के चुनावों में शहर के मौजिज परिवारों की महिलाओं को सदस्य भी बनाया गया है। यह महिला सदस्य भी इस बार चुनावों में अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। भले ही महिलाएं सिरसा क्लब के चुनिंदा कार्यक्रम में ही नजर आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed