{"_id":"6020133c8ebc3e7002418bac","slug":"sirsa-and-kalanwali-odf-plus-sirsa-news-rtk5942662175","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा और कालांवाली ओडीएफ प्लस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा और कालांवाली ओडीएफ प्लस
विज्ञापन
शहर में एक शौचालय की मरम्मत करते हुए कर्मचारी। (फाइल फोटो)
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के तहत केंद्र सरकार द्वारा भेजी गई टीम ने जिले के पांच नगर परिषद व नगर पालिका का सर्वेक्षण किया। इस सर्वेक्षण में सिरसा व कालांवाली ही ओडीएफ प्लस का दर्जा मिला। जबकि रानियां, कालांवाली और ऐलनाबाद ओडीएफ प्लस नहीं हो पाए। ऐसे में सिरसा और कालांवाली खुले में शौच मुक्त हो गए हैं।
बता दें कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 मार्च में होगा। स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर अंक हासिल करने के लिए जिले के पांच नगर परिषद व नगर पालिका ने ओडीएफ प्लस के लिए आवेदन किया था। ओडीएफ प्लस होने पर 200 अंक मिलते हैं। दिसंबर में स्वच्छ भारत मिशन की थर्ड पार्टी ने सिरसा और डबवाली नगर परिषद के अधीन आने वाले पब्लिक और सामुदायिक शौचालयों और कालांवाली, ऐलनाबाद व डबवाली नगर पालिका के पब्लिक व शौचालयों का निरीक्षण किया था। इस निरीक्षण में केवल सिरसा शहर और कालांवाली शहर ही ओडीएफ प्लस हो पाए। ऐलनाबाद, रानियां व डबवाली नगर परिषद के शौचालय साफ सुथरे नहीं मिले। इसलिए वे ओडीएफ प्लस होने से वंचित रह गए। अब इन शहरों की नगर पालिका ने दोबारा से आवेदन किया है। अगले दस दिनों में थर्ड पार्टी टीम दोबारा निरीक्षण करेगी।
सिरसा के 6 में दो शौचालय सबसे सर्वोत्तम
शहर में 23 पब्लिक और पांच सामुदायिक शौचालय है। टीम के औचक जांच में सिरसा में करीब 6 शौचालयों का निरीक्षण किया। जिसमें से दो अच्छे, दो बहुत अच्छे और दो सर्वोत्तम कैटेगिरी में आए। टीम ने सेक्टर 20 की मार्केट में हुडा के शौचालय और ट्रेड मार्केट के शौचालय को सर्वोत्तम कैटेगिरी में रखा। जबकि बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के शौचालय साफ कैटेगिरी में आए। अनाज मंडी और सब्जी मंडी एरिया के शौचालय बहुत साफ सुथरे मिले। वहीं कालांवाली में तीन का निरीक्षण किया गया। पब्लिक एरिया में बना हुआ शहीद उधम सिंह शौचालय सर्वोत्तम माना गया। जबकि कामर्शियल एरिया में अनाज मंडी व पुरानी सब्जी मंडी के शौचालय साफ माने गए।
विज्ञापन
सिटीजन फीडबैक देने में सिरसा अव्वल
स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के लिए सिटीजन फीडबैक देने में सिरसा शहरवासी सबसे ज्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं। सिरसा में करीब 5848 लोगों ने अपना फीडबैक दिया है। जबकि डबवाली में केवल 189 लोगों ने फीडबैक, रानियां में 557, कालांवाली में 12, ऐलनाबाद में 12 लोगों ने अभी अपना फीडबैक दिया है।
कोट्स
सिरसा नगर परिषद ओडीएफ प्लस हो चुका है। उम्मीद है कि हम अबकी बार बेहतर रैंक हासिल करेंगे।
- संदीप सोलंकी, ईओ, नगर परिषद सिरसा।